Bigg Boss OTT: इस बार जनता के हाथ में होगी पावर, किसकी लगेगी और किसकी बचेगी; फैसला करेंगे लोग

Bigg Boss OTT 2 Trailer: 'बिग बॉस OTT' एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है, और फैंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके दूसरे सीजन के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन की तरह, दूसरा सीजन और ज्यादा एंटरटेनिंग होने का दावा किया जा रहा है।
दर्शकों के पास होगी पावर
इस बार सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 की मेजबानी करने की कमान संभाली है। सुपरस्टार सलमान खान के साथ, बिग बॉस ओटीटी 2 24x7 नॉन-स्टॉप मनोरंजन और मल्टी-कैम एक्शन पेश करेगा वो भी मुफ्त में। पहली बार, बिग बॉस ओटीटी दर्शक ही बिग बॉस के खेल के राजा होंगे। बिग बॉस में दर्शकों की मौजूदगी साफ नजर आएगी और वो ही इस बार 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए फैसले लेंगे।
जनता लेगी फैसले
हाल ही में शो से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसमें शो के इस बार के फ्लेवर के बारे में बताता है। जिस प्रोमों को रिलीज किया गया है उसकी टैगलाइन है- "इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी"। यह सीजन कई चीजें पहली बार पेश कर रहा है, इस बार दर्शक 'बिग बॉस' के खेल को कंट्रोल कर सकते हैं। लाइव इंटरएक्टिविटी के माध्यम से, दर्शक हाउसमेट्स के साथ बातचीत कर सकते हैं, साप्ताहिक राशन, स्पॉट एलिमिनेशन और काम करने के जुड़े फैसले से संबंधित परिणामों को आकार दे सकते हैं।
सामने आया प्रोमो
प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान और रफ़्तार हुकस्टेप पर पैर हिलाते नजर आ रहे हैं। सलमान रैप करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि सबकी नजर सब पर रहेगी सबकुछ दिखेगा। 24 घंटे मल्टी कैमरा, कोई ना बचेगा। जनता पावर में, सबकी ले लेगी। सबका खेल खत्म, जब वो खेलेगी। दिल का सच्चा जो, उसको दिल देगी। दिल से शातिर जो, उसे ढकेलेगी। इस बार गेम होगा डबल अप, जनता टॉप पर लाएगी या करेगी ढप। तुझे तेरे दोस्तों के राज बता देगी। या तो लगा देगी, या तो बचा लेगी। इस शो के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि 'किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।'
17 जून को प्रीमियर
बिग बॉस ओटीटी 2 के मेजबान होने पर टिप्पणी करते हुए, सलमान खान ने कहा, "भारत हमेशा नॉनस्टॉप मनोरंजन की तलाश में रहता है, और 'बिग बॉस ओटीटी' बिल्कुल यही मनोरंजन फैंस को देने के लिए आ रहा है। यह सीजन मेरी तरह देसी और अनफिल्टर्ड होगा, जो देखने के बाद फैंस को काफी मजा आने वाला है"। आपको बता दें, 'बिग बॉस OTT' का प्रीमियर इसी महीने 17 जून को होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications