Bigg Boss OTT season 2: प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, सलमान खान करेंगे होस्ट, यहां जानें कब और कहां देंखे शो

bigg-boss-ott-season-2-premiere-date-is-out-now-salman-khan-as-host-know-when-and-where-to-watch

Bigg Boss OTT season 2 premiere date: साल का सबसे बहुप्रतीक्षित शो एक बार फिर दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। बिग बॉस ओटीटी हिंदी का दूसरा सीजन 17 जून, 2023 से शुरू हो रहा है। यह जियो सिनेमा पर आएगा, जहां लोग फ्री में इसे देख पाएंगे।

बतौर होस्ट सलमान खान के साथ आगामी सीज़न पहले से कहीं अधिक बड़ा, बोल्ड और अधिक आकर्षक होने का वादा करता है। एक बार फिर से ड्रामा, गॉसिप, लड़ाई और प्यार का सिलसिला शुरु होने वाला है। बता दें, पिछले साल बिग बॉस ओटीटी पर करण जौहर ने होस्ट किया था।

घर नहीं, जंगल में रहेंगे कंटेस्टेंट

कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन पहले से काफी अलग होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स को जंगल में सर्वाइव करने के लिए सर्वाइवल किट दिया जाएगा। जिसमें उनके जरुरत भर का सामान मौजूद होगा। शो में उनकी जर्नी जंगल से शुरू होगी, जहां न सोफा है, न लग्जरी बेड, न फुल फर्निश्ड बाथरूम और न किचन होगा। कंटेस्टेंट्स को अपने सर्वाइवल किट के साथ ही आगे बढ़ना पड़ेगा।

कंटेंटस्टेंट की बात करें तो फिलहाल किसी भी नाम पर मोहर नहीं लगी है। लेकिन कुछ नाम काफी चर्चा में हैं, जैसे अनुराग डोभाल, पलक पुरसवानी, केविन अल्मासिफर, संभावना सेठ और पूजा गौर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X