Bigg Boss OTT2: अच्छी रकम मिलने के बाद भी सलमान के शो को मुनव्वर फारुकी ने मारी लात, ऐसा करने की क्या है वजह??

Bigg Boss OTT 2: दर्शकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा शो और हमेशा ही विवादों से घिरा रहने वाला शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आने वाला है। इस बार इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, अब खबर है कि सलमान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को मुनव्वर फारुकी ने लात मार दी है, वह शो में अच्छी रकम मिलने के बाद भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2-
बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही जियो सिनेमा पर आ रहा है। संभावित दावेदारों के तौर पर कई नामों की चर्चा है। उन्हीं में से एक हैं मुनव्वर फारूकी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मुनव्वर फारुकी शो में बतौर सदस्य शो में शामिल हो सकते हैं।
लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि सलमान खान के शो में मुनव्वर फारूकी ने हिस्सा बनने से इनकार कर दिया क्योंकि वह बिग बॉस 17 का हिस्सा बनना चाहते हैं, इसकी पीछे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फैंस तो मुनव्वर को इस शो का हिस्सा बनते देखना चाहते थे।
बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल होने वाल सदस्य-
मुनव्वर के बाद दूसरा नाम जो चर्चा में है वह जन्नत जुबैर रहमानी का है। एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 13 पर एक पंच पैक किया। लेकिन जन्नत के नाम को लेकर भी अभी तक पूरी तरह से कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि जन्नत ने कई बार कहा है कि शो को हैंडल नहीं कर पाएंगी।
बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए कई नाम चर्चा में हैं। अन्य नाम जो चर्चा में हैं, वे हैं जैद दरबार, फैसल शेख, जिया शंकर, फहमान खान, अंजलि अरोड़ा, संभावना सेठ, पूनम पांडे, आदित्य नारायण और अन्य। गौरतलब है कि पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था। इस सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। फिलहाल तो दर्शश दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












