बिग बॉस ओटीटी: घरवालों को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर देंगी रूबीना दिलैक - निक्की तंबोली
बिग बॉस ओटीटी के संडे का वार में करण जौहर का साथ देने आ रही हैं बिग बॉस के पिछले सीज़न की प्रतिभागी रूबीना दिलैक और निक्की तंबोली। माना जा रहा है कि जहां निक्की और रूबीना, घर के अंदर प्रतिभागियों से मिलने जा रही हैं वहीं वो प्रतिभागियों को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की बेहद दु:खद खबर भी दे सकती हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल, बिग बॉस ओटीटी के पहले वीकेंड पर दर्शकों और घरवालों को इंटरटेन करने आए थे। प्रतिभागी दो ही हफ्ते पहले सिद्धार्थ से मिले हैं। ऐसे में ये खबर उनके लिए बेहद धक्के वाली होगी।

हालांकि अभी ये तय नहीं किया गया है कि प्रतिभागियों को सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बताया जाएगा या नहीं। इससे पहले जब श्रीदेवी का अचानक निधन हुआ था तो सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद घरवालों को उनके निधन के बारे में बताया था क्योंकि उन्हें लगा कि इतनी बड़ी खबर उन्हें पता होना चाहिए।

कुछ कुछ होता है
जब सिद्धार्थ और शहनाज़ स्टेज पर आए तो उन्होंने करण जौहर के लिए कुछ कुछ होता है का राहुल - अंजली का रोमांटिक सीन रिक्रिएट किया। उनकी केमिस्ट्री देख करण जौहर ने भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। सिद्धार्थ ने शहनाज़ को कुछ कुछ होता है का डायलॉग भी कहा जिस पर शहनाज़ का जवाब था होने दे। इस पर करण जौहर फट कर हंस पड़े।

त्वाडा कुत्ता टॉमी
स्टेज पर रोमांस के अलावा सिद्धार्थ और करण ने शहनाज़ के डायलॉग त्वाडा कुत्ता टॉमी साड्डा कुत्ता कुत्ता पर डांस भी किया। तीनों ने स्टेज पर काफी इंजॉय किया।

प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला
घर के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज़ ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्हें निशांत का गेम पसंद आया तो उन्होंने बाकियों के साथ डांस भी किया। सिद्धार्थ ने शो में शहनाज़ को अटेंशन लेने दिया और खुद ज़्यादातर शांत ही रहे।

रिश्ते पर सफाई
करण जौहर के पूछने पर सिद्धार्थ और शहनाज़ ने अपने रिश्ते पर सफाई भी दी कि वो एक फ्रेेंडली रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उनके बारे में अफवाहें रहती हैं कि वो साथ रहते हैं तो कभी उनके ब्रेकअप की खबरें आती हैं जो उन्हें काफी मज़ेदार लगती हैं।

सिड नाज़ को ट्रिब्यूट
वूट ने सिद्धार्थ शुक्ला को एक ट्रिब्यूट देते हुए खास सेक्शन बनाया है। वहीं उनकी शहनाज़ के साथ लव स्टोरी भी फैन्स को दिखाई। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल बिग बॉस 13वें सीज़न के प्रतिभागी थे और उन्हें साथ में देखना फैन्स को काफी पसंद था।


Click it and Unblock the Notifications











