बिग बॉस 15 में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट, जानिए बिग बॉस ओटीटी का मतलब
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने ईद के मौक़े पर अपने फ़ैन्स को ज़बरदस्त तोहफ़ा दिया है। सलमान खान ने बुधवार को अपने पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss OTT का प्रोमो रिलीज़ किया है। Voot ने हाल में ही Bigg Boss OTT के प्रीमियम का ऐलान किया था।
इस बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो पहले छह महीने हफ़्ते के सातों दिन और 24 घंटे फ़ैन्स के लिए एक्सेसबल होगा। Bigg Boss के ऐलान के साथ ही फ़ैन्स के बीच काफ़ी एक्साइटमेंट है और वे इसके पहले प्रोमो ने सलमान खान के रियलिटी शो का इंतज़ार कर रहे फ़ैन्स की बेसब्र कर दिया है।

यहां हम आपके लिए Bigg Boss OTT में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संभावित लिस्ट लेकर आए हैं, जो अपकमिंग 'बिग बॉस ओटीटी' में देखने को मिल सकते हैं।
बिग बॉस 15 में ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा
बता दें इन नामों को लेकर फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं, अभी तक बिग बॉस या इन कंटेस्टेंट की ओर से किसी भी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
रिया चक्रवर्ती
नेहा मर्दा
अर्जुन बिजलानी
अमित टंडन
अनुष्का दांडेकर
दिशा वकानी
दिव्या अग्रवाल


Click it and Unblock the Notifications