Bigg Boss OTT में आया ट्विस्ट, टूटा अक्षरा सिंह- मिलिंद गाबा का दिल
बिग बॉस ओटीटी का 6 वीक का गेम दिलचस्प होता जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी का दो वीक का गेम आगे बढ़ रहा है। इस वीक शो के अंदर प्रतीक सहजपाल, अक्षरा सिंह, नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, मूस जट्टाना,राकेश बापट,शमिता शेट्टी,दिव्या अग्रवाल, जीशान खान,निशांत भट्ट अभी भी गेम में मौजूद हैं।
इस वीक बिग बॉस ओटीटी ने एक टास्क दिया जहां पर सभी को एक मौका था अपना कनेक्शन बदलने का। ऐसे में निशांत भट्ट और मूस जट्टाना ने भी अपना कनेक्शन बना कर रखा है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने भी अपना कनेक्शन नहीं तोड़ा है। वहीं दिव्या अग्रवाल ने भी कई सारी अनबन होने के बाद भी जीशान खान से अपना कनेक्शन नहीं तोड़ा है।

लेकिन मौका मिलने के साथ ही नेहा भसीन ने मिलिंद गाबा के साथ अपना कनेक्शन तोड़ दिया। जैसे ही नेहा भसनी ने अपना कनेक्शन तोड़ा तो प्रतीक सहजपाल ने मौका देखते हुए एक नहीं दो बार अक्षरा सिंह का दिल तोड़ दिया। इसके बाद नेहा भसीन ने प्रतीक सहजपाल को अपना नया कनेक्शन चुन लिया। अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा ने इसे लेकर घर में काफी बवाल मचाया।
मिलिंद गाबा और नेहा भसीन के बीच भी काफी हंगामा हुआ है। मिलिंद गाबा ने नेहा भसीन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बिग बॅास 15 का आगाज भी जल्द होने वाला है। जहां पर बिग बॉस ओटीटी में से 5 लोग बिग बॉस 15 के लिए आगे बढ़ते चले जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications