BB Exposed: पूजा भट्ट के पास घर के अंदर भी है मोबाइल फोन! वीडियो से खुली पोल तो उड़ा सलमान खान का मजाक

Bigg Boss OTT, Pooja Bhatt, Salman Khan

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt Mobile: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सोशल मीडिया पर बार फिर से मजाक बन रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 से एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पूजा भट्ट के पास मोबाइल फोन रखा दिखाई दे रहा है। बिग बॉस के घर के घंदर बाहर की दुनिया से हर तरह का संपर्क खत्म हो जाता है। किसी को भी बाहर की जानकारी अंदर नहीं दी जाती है।

इस क्लिप के कारण मचा बवाल

ऐसे में कंटेस्टेंट को मोबाइल फोन भी घर के अंदर लेकर जाने की परमीशन नहीं होती है। इसी कारण सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। वायरल हो रहे वीडियो में पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे सोफे पर बैठे बात करते नजर आ रहे हैं। और पूजा भट्ट के बराबर में एक ब्लैक कलर का मोबाइल फोन सोफे पर रखा दिखाई दे रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लाइव फीड से वायरल हो रहे इस क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचना शुरू हो गया है। लोग सलमान खान के शो को पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और बॉयस्ड बता रहे हैं।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी 2 का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। सलमान खान के शो बिग बॉस को लेकर लोग जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि अब तो प्रूफ मिल गया...ये है बिग बॉस की सच्चाई। तो दूसरे ने लिखा- एल्विश यादव ने पूजा के फोन के बारे में जब बात की थी, मतलब वह सही बोल रहा था कि इसके पास फोन है। तीसरे ने लिखा, एल्विश का शक सही निकला। अन्य यूजर ने लिखा, लगता है जियो सिनेमा पर अपने आप को वोट इसी फोन से कर रहे हैं।

लाइव फीड से एक क्लिप वायरल

बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के लाइव फीड से एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एल्विश यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में पूजा से कहा था, मैंने एलिमिनेशन का नोटिफिकेशन देख लिया है। जिसपर पूजा ने कहा था, ओह तो तुमने फोन पर देख लिया, हो सकता है मैंने बाहर छोड़ दिया हो...बता दें, बिग बॉस ओटीटी 2 में अब तक कई बार फोन का जिक्र छिड़ चुका है, वहीं यह पहली बार है कि कोई क्लिप सामने आया है। हालांकि पूजा का फोन के साथ वायरल हो रहा क्लिप एडिटेड है या नहीं इसपर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X