Bigg Boss OTT: जीशान खान के साथ हाथापाई में अक्षरा सिंह के हाथ में लगी गंभीर चोट VIDEO
बिग बॉस ओटीटी में टास्क जीतकर घर की नए बॉस मैन और बॉस लेडी जीशान खान और दिव्या अग्रवाल बन गए हैं। दिव्या अग्रवाल और जीशान खान ने ये नियम बनाया कि वो घर के बाथरूम और बेडरूम के एरिया में बिखरे हुए निजी सामान को एक तरफ रखेंगे ताकि स्क्रीन पर घर अच्छा दिखाई दे। इससे पहले अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच किचन के काम को लेकर लड़ाई हो गई।
अक्षरा सिंह को जीशान खान और दिव्या अग्रवाल ने कई बाक उनके निजी कपड़ों के चार से अधिक सामान के बॅाक्स को हटाने के लिए बोला। अक्षरा सिंह ने कई बार कहा कि वो अभी नहीं करेंगी। जब उनका मन ठीक होगा वो तब अपना सामान हटायेंगी। इसके बाद जीशान खान ने अक्षरा सिंह को बोला कि अगर आप नहीं हटायेंगी तो मैं आपका सामान फेंक दूंगा।

जीशान खान ने बाथरूम एरिया में जाकर अक्षरा सिंह के बॅाक्स को उठाकर एक तरफ गुस्से में रख दिया। जीशान खान ने बाद में अक्षरा सिंह को जाकर बोला कि मैंने आपका सामान उठा कर रख दिया है। इसके बाद जीशान ने पूछा कि क्या आप आज अपना खाना बनाने की ड्यूटी करेंगी या नहीं।
जीशान के बॅासी स्वभाव से परेशान होकर अक्षरा सिंह भड़क पड़ीं। बाथरुम में जाकर अपना सामान का बॉक्स फेंक दिया। और बोला कि वो ड्यूटी नहीं करेंगी। इसके बाद जीशान खान और अक्षरा सिंह के बीच हाथापाई भी हुई। जीशान खान को अक्षरा सिंह ने धक्का दिया। इसी में अक्षरा सिंह के नाखून टूट गए। अक्षरा सिंह के नाखून से खून निकलने लगा। अक्षरा सिंह ने घर में तूफान मचा दिया।
जीशान खान को बोला कि तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं हैं। बिग बॅास से भी अक्षरा सिंह ने अपनी नाराजगी जताई। जिसके बाद घर के सभी सदस्यों को बिग बॅास ने चेतावनी दी कि ये घर बिग बॅास का है और यहां पर कोई बिग बॅास के साथ बगावत नहीं कर सकता है। अक्षरा सिंह स्टोर रूम में बैठकर काफी देर रोती रहीं। इ वीकेंड का वार होस्ट करण जौहर अक्षरा सिंह और जीशान खान की लड़ाई पर क्या कदम उठाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications