Bigg Boss के घर में अचनाक हुआ एलिमिनेशन, इस स्टार वाइफ को मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss OTT 2 Eliminatation: 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह शो 17 जून को शुरू हुआ था और तब से इसके सभी कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पूजा भट्ट से लेकर अभिषेक मल्हान और अविनाश सचदेव तक, शो के सभी प्रतियोगी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं।
आलिया सिद्दिकी शो से हुईं बाहर
शो को अभी शुरू हुए 10 दिन ही हुए हैं और दो कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के पहले हफ्ते में पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी एलिमिनेट हो गए। अब तीसरा एलिमिनेशन आया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी शो से बाहर हो गई हैं।
जिया शंकर हुईं सुरक्षित
कल ही नॉमिनेशन टास्क हुआ था। घर वालों ने जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट किया। वोटिंग के मुताबिक इस हफ्ते जिया शंकर सुरक्षित हैं और आलिया सिद्दीकी शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में उनका सफर 10 दिनों तक चला। वह अपनी छवि बदलने के लिए घर में आई थीं और खुद ही कई झगड़ों में पड़ती हुई नजर आईं। पूजा भट्ट ने लगातार अपने तलाक के बारे में बात करके घर में विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
कई लड़ाइयों में पड़ीं आलिया
कल की प्रक्रिया में आलिया ने पूजा भट्ट को भी नॉमिनेट किया। उनके एविक्शन से पहले, बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के अंदर एक और बड़ा ड्रामा सामने आया क्योंकि बेबिका धुर्वे ने आलिया सिद्दीकी को बाथरूम में अपना सैनिटरी नैपकिन भूल जाने पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया। आपको बता दें, बिग बॉस के घर में आलिया जिया शंकर, अभिषेक मल्हान और अन्य लोगों के साथ दोस्ती बनाने में कामयाब रही थीं लेकिन कई लोगों से उन्होंने पंगा भी लिया।
शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट
अब देखना यह है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में आगे क्या होता है। चूंकि शो सिर्फ छह हफ्ते लंबा होने वाला है, इसलिए फैंस मिड वीक में इस अप्रत्याशित एलिमिनेशन, डबल एलिमिनेशन और बहुत कुछ की उम्मीद कर सकते हैं। इस बार शो काफी दिलचस्प और मनोरंजक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications