बिग बॉस OTT: अक्षरा सिंह ने किया शमिता शेट्टी की उम्र को अटैक, कभी कहा मां तो कभी मौसी, कश्मीरा शाह भड़कीं

बिग बॉस के घर में हर दिन एक घमासान होता ही होता है लेकिन कल से जो घमासान बिग बॉस के घर में चल रहा है वो है भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी के बीच। लेकिन इस लड़ाई में जहां, शमिता शेट्टी अपनी आवाज़ भले ही ऊंची कर ले रही हों लेकिन अपनी सीमाएं नहीं लांघ रही हैं, वहीं अक्षरा अब धीरे धीरे सीमाएं भूलती जा रही हैं।

सोमवार, 18 अगस्त के दिन, अक्षरा सिंह ने एक बार फिर शमिता शेट्टी की उम्र को अटैक करते हुए उन्हें बूढ़ी कहा। अब शमिता के समर्थन में उतर चुकी हैं पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी कश्मीरा शाह।

bigg-boss-ott-kashmera-shah-slams-akshara-singh-nishant-moose-to-age-shame-shamita-shetty

कश्मीरा ने क्लिप शेयर की जहां अक्षरा और शमिता की लड़ाई पर चर्चा करते हुए निशांत भट्ट और मूस जाटना इस बात का मज़ाक उड़ा रहे हैं कि कैसे अक्षरा ने शमिता शेट्टी को बुड्ढी कहा है। अब कश्मीरा शाह ने इन प्रतिभागियों को कहा कि मैं घर आकर एक एक का मुंह तोड़ दूंगी। लेकिन तुम लोग लकी हो कि मैं इस घर का हिस्सा नहीं हूं।

खुद हो चुकी हैं शिकार

खुद हो चुकी हैं शिकार

कश्मीरा शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा - मैं इस मुद्दे पर शमिता शेट्टी के साथ हूं। किसी की उम्र और बैकग्राउंड को ज़रिया बनाकर कोई सामने वाले को कैसे नीचा दिखा सकता है। मेरे साथ भी बिग बॉस के घर में यही हुआ था। निशांत, मूस और अक्षरा को झाड़ते हुए कश्मीरा ने लिखा, आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।

कहां से शुरू हुआ झगड़ा

कहां से शुरू हुआ झगड़ा

गौरतलब है कि अक्षरा और शमिता का झगड़ा कुछ दिनों पहले शुरू हुआ जब शमिता, अक्षरा को ये बताने गईं कि ग्लूटेन फ्री खाना, केवल उन लोगों के लिए आता है जिन्हें ग्लूटन की एलर्जी है, इसलिए अगर आप वो खा रही हैं तो प्लीज़ मत खाईए। इस बात को अक्षरा ने दिल पर लगा दिया।

हर घरवाले के सामने उड़ाया मज़ाक

हर घरवाले के सामने उड़ाया मज़ाक

शमिता की सीधी सी गुज़ारिश का मज़ाक उड़ाते हुए अक्षरा ने उनके क्लास से लेकर अंग्रेज़ी तक पर ताने मारे। अक्षरा ने साथ ही करण जौहर की बातों का अपना मतलब निकालते हुए ये मान लिया कि शमिता और उनका ग्रुप, अक्षरा को अपने स्तर का नहीं समझता है। इस बात के लिए अक्षरा, दिव्या अग्रवाल को भी खरी खोटी सुना चुकी हैं।

बढ़ गई लड़ाई

बढ़ गई लड़ाई

शमिता और अक्षरा के बीच लड़ाई तब बढ़ गई जब किचन का भार मिलते ही अक्षरा हर छोटी से छोटी चीज़, शमिता से पूछने लगीं। नमक से लेकर चीनी तक अक्षरा, हर चीज़ कहां है ये पूछने शमिता के पास जा रही थीं जिससे शमिता के सब्र का बांध भी टूट गया और वो अक्षरा पर चिल्ला पड़ीं।

हुई घमासान लड़ाई

हुई घमासान लड़ाई

इसके बाद अक्षरा और शमिता के बीच घमासान हुआ जहां प्रतीक अक्षरा की तरफ से बोलते दिखे तो राकेश कोशिश करते दिखे कि ये झगड़ा बंद हो जाए। बाद में निशांत और मूस, अक्षरा के डायलॉग्स की तारीफ करते दिखे। अक्षरा ने इस लड़ाई में शमिता को टार्गेट करते हुए कहा कि मां की उम्र की औरत को ये नहीं पता कि और लोगों से कैसे बात की जाती है।

पहले भी उड़ाया है मज़ाक

पहले भी उड़ाया है मज़ाक

इसके पहले भी एक एपिसोड में अक्षरा सिंह, उर्फी जावेद के साथ बैठकर ये डिसकस करती दिखीं कि उन्हें शमिता की उम्र का अंदाज़ा ही नहीं था। अक्षरा ने कहा, शमिता 42 साल की हैं, इतनी उम्र मेरी मां की है। इस पर दोनों ने हंसते हुए शमिता को मौसी बुलाने की सोच ली।

अगर बिग बॉस के दूसरे हफ्ते की बात करें तो पहले दो टास्क बुरी तरह परफॉर्म करने के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को नॉमिनेट कर दिया है। देखना है कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X