बिग बॉस ओटीटी हाउस टूर: घर के अंदर की तस्वीरें लीक, सबकी राशि बताएंगे करण जौहर? Video
बिग बॉस ओटीटी के प्रसारण में बस चंद दिन बाकी है और इससे पहले ये शो पूरी तरह से सोशल मीडिया से लेकर अन्य प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने वाले हैं और इस वजह से ये शो ज्यादा सुर्खियों में हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि बिग बॉस ओटीटी की सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो लीक हो चुकी है। जिसमें बिग बॉस ओटीटी का घर देखने को मिला है।
मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के घर के अंदर का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें आप बेडरूम की झलक देख सकते हैं। ये बेडरूम काफी अलग और रोमांचक लग रहा है। घर में एक थीम राशि वाली नजर भी आ रही है। अब देखना ये है कि घर का बाकि नजारा कितना रोमांचक होगा।

बिग बॉस ओटीटी के घर की जो तस्वीर साने आई है उसमें राशि चिन्ह नजर आ रहे हैं। हरे रंग के बेड्स, लाल रंग के ऊपर बेडशीट और कमरे का लुक बहुत ही डिफरेंट देखने को मिला है। इस थीम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शो का थीम भी कुछ ऐसा ही होगा और करण जौहर ज्योतिषी करते और कंटेस्टेंट की राशि ठीक करते नजर आएंगे।

पहली बार बिग बॉस हुआ डिजिटल
डिजिटल युग में बिग बॉस भी ऑनलाइन शुरू हो गया है जिसे बिग बॉस ओटीटी का नाम दिया गया है। जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे और कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। बिग बॉस ओटीटी टेलीविजन पर आने वाले बिग बॉस 15 से पहले 8 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

करण जौहर को मिला पहली बार बिग बॉस होस्ट करने का मौका
पिछले कई सीजन से सलमान खान ने बिग बॉस होस्ट करने का जिम्मा उठाया हुआ है। बिग बॉस 15 भी वही होस्ट करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर किस तरह से ये जिम्मेदारी पूरी करते हैं।

बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट
बिग बॉस ओटीटी की पहली कंटेस्टेंट नेहा भसीन हैं। स्वैग से करेंगे स्वागत, हीरीए, लौंग ग्वाचा, अस्लाम-ए-इश्कुम जैसे हिट सॉन्ग गाए हैं। बताया जा रहा है कि नेहा भसीन पहली कंफर्ट सदस्य हैं जो घर में जाने वाली हैं।

दिव्या अग्रवाल के नाम की भी चर्चा
सोशल मीडिया की मानें तो टीवी और ओटीटी स्टार दिव्या अग्रवाल भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आ सकती हैं। रागिनी एमएमएस-रिटर्न्स, पंच बीट जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











