बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री लेने जा रही हैं मैचमेकिंग क्वीन, घर में बनाएंगी जोड़ियां

8 अगस्त की रात 8 बजे बिग बॉस ओटीटी का ग्रांड प्रीमियर है जिससे पहले, घर में आने वाले मेहमानों पर लगातार कयास बने हुए हैं। अब घर में एंट्री हो रही है सीमा टापरिया की। जिन्हें नहीं पता, सीमा टापरिया पिछले साल, नेटफ्लिक्स के शो इंडियन मैचमेकिंग में अमीर लड़के और लड़कियों की अरेंज मैरिज करवाती दिखी थीं।

इश शो के लिए सीमा को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था लेकिन सीमा का कहना था कि उनसे प्यार कीजिए या फिर नफरत कीजिए लेकिन आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। सीमा को जोड़ियां बनाना बहुत पसंद है और अब वो बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री लेने जा रही हैं।

bigg-boss-ott-grand-premiere-netflix-controversial-matchmaker-sima-taparia-to-enter-karan-johar-show

बिग बॉस का घर प्रेम कहानियों का अड्डा रहा है। जहां इस घर से निकल कर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी जैसे कपल्स ने शादी कर ली तो वहीं इस घर से निकलने के बाद गौहर खान और कुशाल टंडन जैसे कपल्स ने ब्रेकअप भी किया है। वहीं इस घर ने बख्तियार - तनाज़ ईरानी से लेकर रूबीना दिलैक - अभिनव शुक्ला जैसे कपल्स की मज़बूत शादीशुदा ज़िंदगी भी देखी है।

अब देखना है कि सीमा टापरिया के घर में एंट्री लेने के बाद इस घर में प्यार और मोहब्बत की बातें कितनी होती हैं और जोड़ियां ऊपर वाले की जगह सीमा टापरिया बनाती हैं या नहीं।

करण जौहर का कभी खुशी कभी ग़म

करण जौहर का कभी खुशी कभी ग़म

दर्शकों को घर से रूबरू करवाते हुए करण जौहर बता चुके हैं कि इस घर में उनके वर्जन का कभी खुशी कभी ग़म चलेगा। करण जौहर साफ कर चुके हैं कि इस शो में 24 घंटे का तड़का रहेगा जहां आप कभी भी वूट पर जाकर ये शो देख सकते हैं और फिर हर रात करण जौहर आपसे मुलाकात करेंगे।

बिग बॉस के प्रतिभागी

बिग बॉस के प्रतिभागी

जहां सिंगर नेहा भसीन, बिग बॉस की पहली कंफर्म प्रतिभागी बन चुकी हैं वहीं अभिनेता राकेश बापट भी घर का हिस्सा होंगे। राकेश ने अनुभव सिन्हा की फिल्म तुम बिन से अपने करियर की शुरूआत की थी और टीवी पर उन्होंने डेब्यू किया था ज़ी टीवी के सीरियल सात फेरे में एक निगेटिव भूमिका के साथ। राकेश को पेंटिंग में नेशनल अवार्ड मिल चुका है और रंगों की दुनिया से उनका गहरा नाता है।

बिग बॉस की हॉट बालाएं

बिग बॉस की हॉट बालाएं

राकेश बापट के अलावा बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री लेंगी, बालिका वधू से सफलता पा चुकीं एक्ट्रेस नेहा मारदा। नेहा ने शो में गहना का किरदार निभाया था। वहीं हमारी बहू रजनीकांत में रोबोट बहू बनकर फैन्स का दिल जीत चुकीं रिद्धिमा पंडित भी शो का हिस्सा हैं। इसके अलावा, स्प्लिट्ज़विला फेम एस ऑफ स्पेस की विनर दिव्या अग्रवाल भी शो का हिस्सा हैं। दिव्या अग्रवाल, बिग बॉस प्रतिभागी प्रियंक शर्मा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और आजकल खतरों के खिलाड़ी के प्रतिभागी वरूण सूद को डेट कर रही हैं।

दिव्या के भाई प्रतीक

दिव्या के भाई प्रतीक

दिव्या के साथ ही इस शो पर एंट्री लेेंगे उनके मुंहबोले भाई प्रतीक सहजपाल। प्रतीक और दिव्या, एक साथ एस ऑफ स्पेस में टक्कर ले चुके हैं और अब दोनों बिग बॉस ओटीटी के घर में साथ रहेंगे। प्रतीक सहजपाल तब चर्चा में आए जब फैन्स को पता चला कि वो पवित्र पूनिया के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। बिग बॉस 14 के घर में प्रतीक भी एंट्री लेने वाले थे।

शुरू हो चुकी है कंट्रोवर्सी

शुरू हो चुकी है कंट्रोवर्सी

बिग बॉस ओटीटी के घर में आने से पहले ही चर्चा और कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है। घर में एंट्री लेने ले रही हैं अनुषा डांडेकर जो हाल ही में करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद काफी चर्चा में थीं। अब घर में एंट्री से पहले, उनके बॉयफ्रेंड जेसन शाह ने भी अनुषा के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और पूछने पर कहा कि इसका जवाब अनुषा से लीजिएगा। जेसन भी बिग बॉस सीज़न 10 का हिस्सा रह चुके हैं।

घर की पहली झलक

घर की पहली झलक

ये रही बिग बॉस के घर की पहली झलक। 6 हफ्तों के लिए इस घर में 12 - 13 प्रतिभागी बंद होने वाले हैं और इन पर 24 घंटे Live नज़र रहेगी कैमरों की जिन्हें आप 24 घंटा लाईव देख सकते हैं कलर्स के वूट एप पर। इसके बाद अक्टूबर में असली बिग बॉस का प्रीमियर होगा जिसे सलमान खान हमेशा की तरह होस्ट करेंगे। उस बिग बॉस में पहुंचेंगे बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी जो बाकी प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस 15 के घर में रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X