बिग बॉस ओटीटी ग्रांड प्रीमियर: मलाईका अरोड़ा के ठुमकों के साथ हुई शो की धमाकेदार शुरूआत

करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी का प्रीमियर, 8 अगस्त की रात 8 बजे हो रहा है। शो के प्रतिभागियों का नाम फिलहाल तो काफी चर्चा में हैं लेकिन फाईनल खुलासा तो रात 8 बजे से होना शुरू होगा। हालांकि शो में जाने के लिए नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, राकेश बापट, रिद्धिमा पंडित, अक्षरा सिंह और ज़ीशान खान के नाम तय हैं।

इसके अलावा शो में करण नाथ, सीमा टापरिया, दिव्या अग्रवाल, नेहा मारदा के नाम की भी चर्चा है। करण जौहर का ये शो 6 हफ्तों पर वूट पर आएगा और 24 घंटे लाईव रहेगा। यानि कि घर पर जो भी हो रहा है वो आपको लाईव दिखता रहेगा।

bigg-boss-ott-grand-premiere-malaika-arora-as-param-sundari-to-kickstart-the-season-with-karan-johar

शो के ग्रांड प्रीमियर पर तड़का लगाने आ रही हैं मलाईका अरोड़ा जो कि परम सुंदरी पर डांस करती दिखाई देंगी। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया था कि उन्हें अगर इस शो पर जाने का मौका मिले तो वो अपनी दोस्तों मलाईका अरोड़ा और करीना कपूर खान के साथ जाना पसंद करेंगे।

बिग बॉस के ग्रांड प्रीमियर से पहले, वूट पर बिग बॉस का curtain raiser शुरू हो चुका है जहां फैन्स श्रीसंत से लेकर दीपिका कक्कड़ तक और आकाश डडलानी से लेकर राखी सावंत तक के सफर को देख रहे हैं।

रूबीना दिलैक ने होस्ट किया कर्टेन रेज़र

रूबीना दिलैक ने होस्ट किया कर्टेन रेज़र

रूबीना दिलैक ने वूट पर शो से परदा उठा दिया है। रूबीना, बिग बॉस सीज़न 14 की विनर रही हैं और उन्होंने अगले सीज़न के ओटीटी वर्जन की शुरूआत कर दी है। इससे पहले, वूट ने रूबीना के साथ एक प्रोमो भी जारी किया जहां रूबीना अपने फैन्स को बताती दिखीं कि अब वो 8 बजे से रोज़ केवल बिग बॉस देखेंगी क्योंकि इस बार कुछ धमाका होने वाला है।

सिड नाज़ की लव स्टोरी

सिड नाज़ की लव स्टोरी

बिग बॉस OTT Curtain raiser में जहां पुराने किस्से याद किए जा रहे हैं वहां बिग बॉस का सबसे हसीन किस्सा याद करना तो बनता है। फैन्स ने एक बार फिर से सिडनाज़ की प्यारी सी लव स्टोरी देखी। बिग बॉस के 13वें सीज़न में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की लव स्टोरी फैन्स का फोकस बन चुकी थी और शो का भी।

असीम - हिमांशी की लव स्टोरी

असीम - हिमांशी की लव स्टोरी

सिड - नाज़ के साथ बिग बॉस सीज़न 13 की दूसरी लव स्टोरी थी असीम रियाज़ और हिमांशी खुराना की। दोनों आज भी साथ हैं और इनकी लव स्टोरी की शुरूआत भी बिग बॉस के घर से ही हुई थी। फैन्स ने Curtain Raiser में इस लव स्टोरी की भी यादें ताज़ा कीं। असीम और हिमांशी एक साथ बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कई रोमांटिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं।

रूबीना ने लिया शेफाली का इंटरव्यू

रूबीना ने लिया शेफाली का इंटरव्यू

रूबीना दिलैक, शेफाली ज़रीवाला का इंटरव्यू लेती दिखीं। शेफाली ज़रीवाला भी बिग बॉस सीज़न 13 का हिस्सा रही हैं। इंटरव्यू में शेफाली ने बताया कि जो लोग आलसी हैं और जिन्हें काम करने की आदत नहीं है, उन्हें बिग बॉस के घर में नहीं आना चाहिए। शेफाली ज़रीवाला बिग बॉस सीज़न 13 की बहुत ही मज़बूत प्रतिभागी रही हैं।

प्रिंस ने शेयर की सबसे प्यारी याद

प्रिंस ने शेयर की सबसे प्यारी याद

बिग बॉस सीज़न 9 के विनर प्रिंस नरूला ने इंटरव्यू में बताया कि इस शो से उन्हें ज़िंदगी की सबसे प्यारी चीज़ मिली। उनकी जीवन साथी युविका चौधरी। युविका भी curtain raiser में प्रिंस के साथ दिखाई दीं। बिग बॉस की जीत ने प्रिंस की ज़िंदगी बदल दी। आज वो पंजाबी और टीवी इंडस्ट्री के काफी बड़े सितारे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का सफर

सिद्धार्थ शुक्ला का सफर

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला का सफर काफी दिलचस्प रहा और फैन्स एक बार फिर से उनकी खट्टी मीठी यादें वूट पर आ रहे curtain raiser में देखीं। कभी सिद्धार्थ रोते दिखे तो कभी सबको हंसाते हुए दिखे। शो में उनकी और असीम की दोस्ती को वापस पहले जैसा करने के लिए खुद रोहित शेट्टी शो में आकर सिद्धार्थ को समझाते दिखे थे।

शिल्पा शिंदे का सफर

शिल्पा शिंदे का सफर

बिग बॉस सीज़न 11 में शिल्पा शिंदे का सफर यादगार था और उन्हें ट्रॉफी तक पहुंचाने के लिए पूरे सफर में फैन्स ने उनका काफी साथ दिया। शिल्पा ने जब शो में एंट्री ली तो उनका काम था केवल विकास गुप्ता को परेशान करना। लेकिन धीरे धीरे शिल्पा के और भी रंग फैन्स को देखने मिले। खासतौर से सबके लिए उनके दिल में प्यार।

बिग बॉस ओटीटी के नए मेहमान

बिग बॉस ओटीटी के नए मेहमान

बिग बॉस ओटीटी के नए मेहमान हैं ज़ीशान खान जो कि हाल ही में बिग बॉस में भाग लेने के लिए अपना शो कुमकुम भाग्य छोड़ चुके हैं। ज़ीशान तब फेमस हुए जब वो एक एयरपोर्ट पर बाथरोब में पहुंच गए थे और वैसे ही जाने की ज़िद करने लगे। ज़ीशान बाथरोब में ट्रैवेल करने का रिकॉर्ड बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें प्लेन में बिना कपड़ों के चढ़ने नहीं दिया गया। अब करण जौहर के शो पर ज़ीशान मंच पर बाथरोब में आकर करण जौहर को भी चौंका चुके हैं।

ग्रांड प्रीमियर रात आठ बजे

ग्रांड प्रीमियर रात आठ बजे

6 हफ्तों के लिए इस घर में 12 - 13 प्रतिभागी बंद होने वाले हैं और इन पर 24 घंटे Live नज़र रहेगी कैमरों की जिन्हें आप 24 घंटा लाईव देख सकते हैं कलर्स के वूट एप पर। इसके बाद अक्टूबर में असली बिग बॉस का प्रीमियर होगा जिसे सलमान खान हमेशा की तरह होस्ट करेंगे। उस बिग बॉस में पहुंचेंगे बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी जो बाकी प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस 15 के घर में रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X