बिग बॉस ओटीटी ग्रांड प्रीमियर लाईव अपडेट - करण जौहर के शो में ग्रांड फिनाले तक का ट्विस्ट
बिग बॉस ओटीटी का ग्रांड प्रीमियर शुरू हो चुका है। करण जौहर का घर में खुद स्वागत किया है बिग बॉस ने। और करण जौहर को घर सौंपने के बाद बिग बॉस की शुरूआत हो चुकी है। करण जौहर ने मंच पर अपने ही गानों पर डांस करते हुए एंट्री ली। शावा शावा से शुरू होकर कुक्कड़ और डिस्को पर थमने के बाद करण जौहर ने फैन्स का बिग बॉस ओटीटी में स्वागत किया है।
शो में करण जौहर ने हीरो नं.1 यानि कि घर के पहले मेहमान का स्वागत किया है। घर में राकेश बापट ने जब से तेरे नैना पर डांस करते हुए एंट्री ले ली है। राकेश का कहना है कि ये सारे प्रतिभागी मेरे लिए guniea pigs हैं लेकिन करण ने राकेश को भी घर के अंदर नहीं भेजा है। राकेश तब तक घर के अंदर नहीं जा सकते हैं जब तक उन्हें कोई कनेक्शन नहीं मिल जाती है।

घर के दूसरे मेहमान हैं ज़ीशान खान जिन्होंने स्टेज पर बाथरोब में एंट्री ली है। उन्हें बाथरोब में देखकर खुद करण जौहर भी चौंक गए हैं। ज़ीशान का कहना है कि वो इनमें कंफर्टेबल हैं। इसके बाद ज़ीशान खान, रणवीर सिंह के अवतार में आ गए। लेकिन करण जौहर ने उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया है। हालांकि, करण जौहर को ज़ीशान ने बाथरोब में डांस करवा लिया है।
शो में है एक कनेक्शन गैलेरी। चूंकि शो का थीम है कनेक्शन गैलेरी। सारे पुरूष प्रतिभागी इस समय इसी गैलेरी में बैठेंगे। जब महिला प्रतिभागी शो में आएंगी तो वो कनेक्शन बनाएंगी। जिसका कनेक्शन नहीं बना वो अभी से शो से बाहर चले जाएगा।

मिलिंद गाबा की एंट्री
इसके बाद शो में एंट्री हुई पंजाबी पॉप सेंसेशन मिलिंद गाबा की। मिलिंद अपनी मां की वजह से इस शो में आए हैं। मिलिंद ने अपने गाने गाते हुए स्टेज पर एंट्री ली। उन्होंने करण जौहर के गाने तुम पास आए को पंजाबी में गाया। मिलिंद ने ने कनेक्शन गैलेरी में जाने से पहले करण जौहर से ये भी पूछा कि अगर दो लड़कियां उन्हें पसंद करती हैं तो वो क्या करेंगे। करण ने उनके कॉन्फिडेंस को फिलहाल तार तार कर दिया है।

निशांत भट्ट की एंट्री
इसके बाद शो में एंट्री हुई कोरियोग्राफर निशांत भट्ट की। निशांत को इंट्रोड्यूस करते हुए करण जौहर ने बताया कि वो निशांत के साथ झलक दिखला जा और ऐ दिल है मुश्किल में साथ काम कर चुके हैं। वहीं निशांत ने भी बताया कि शो के प्रतिभागी राकेश बापट उनके दोस्त हैं। बाकी लोगों से उनकी दोस्ती हो जाएगी। करण जौहर ने निशांत के साथ टुकुर टुकुर पर परफॉर्म भी किया।

साथ आए करण अर्जुन
निशांत भट्ट को शो में इंट्रोड्यूस करने डांस दीवाने की पूरी टीम आई। जहां शो के होस्ट भारती और हर्ष ने निशांत को डांस दीवाने के सेट से अलविदा किया वहीं दूसरी तरफ, निशांत को बिग बॉस में लेकर आए टीवी की मशहूर जोड़ी करण वाही और अर्जुन बिजलानी। अर्जुन और करण, कलर्स के कई शो से जुड़े हुए हैं।

करण अर्जुन की मस्ती
करण वाही और अर्जुन बिजलानी, करण जौहर के साथ भी काफी मस्ती करते दिखाई दिए। दोनों ने करण जौहर को कहा कि एक बार फिर करण ने उन दोनों से होस्टिंग छीन कर उनके पेट पर लात मारी है। हालांकि, दोनों करण जौहर की नर्वसनेस कम करते दिखे और उनके साथ इश्क वाला लव पर डांस करते दिखाई दिए।

करण नाथ की एंट्री
इसके बाद शो में एंट्री हुई है ये दिल आशिकाना के एक्टर करण नाथ की। करण नाथ ने बताया कि इंडस्ट्री में उनकी वापसी 14 साल बाद हो रही है। यानि कि 14 साल बाद वो परदे पर वापसी कर रहे हैं और वो चाहेंगे कि शो में वो प्यार भी ढूंढ कर जाएं।

प्रतीक के आते ही लगी आग
इसके बाद प्रतीक सहजपाल ने शो में एंट्री ली और ये उम्मीद दिखाई कि वो कर्म पर विश्वास करते हैं और उन्हें जल्दी ही धर्मा प्रोडक्शन्स डेब्यू का मौका देगा। प्रतीक का ओवरकॉन्फिडेंस बाकी प्रतिभागियों को पसंद नहीं आया है। आते ही प्रतीक और ज़ीशान का झगड़ा भी शुरू हो चुका है और करण जौहर ने दोनों को शांत करवाया।

परम सुंदरी का जलवा
इसके बाद शो में एक ट्विस्ट लेकर आई हैं परम सुंदरी मलाईका अरोड़ा। मलाईका, बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं और जब ये सीज़न उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर होस्ट कर रहे हैं तो मलाईका ने उनसे वादा लिया है कि शो की सबसे पहली खबर उन्हें मिलनी चाहिए। कौन नॉमिनेट हुआ, कौन टास्क जीता, कौन टास्क हारा, मलाईका को सारी खबरें चाहिए।

मलाईका ने लिया लड़कों का टेस्ट
लड़कियों की एंट्री से पहले मलाईका अरोड़ा ने लड़कों को टिप्स दी है कि किस तरह लड़कियों को इंप्रेस करना है। इसके लिए उन्होंने प्रतीक और राकेश बापट के बीच टक्कर करवाई और उन्हें कहा कि मलाईका को इंप्रेस करके दिखाएं। राकेश और प्रतीक ने मलाईका को इंप्रेस करने की कोशिश की। राकेश ने मलाईका को अपनी फिल्म तुम बिन की लाईन कहते हुए इंप्रेस किया - मुझे पता है आपको सहारे की ज़रूरत नहीं है, मैं बस साथ देने आया हूं।

शमिता शेट्टी की धमाकेदार एंट्री
काफी दिनों से चर्चा थी कि शो में शमिता शेट्टी की एंट्री होगी लेकिन हर किसी ने इसे अफवाह ही माना। लेकिन शो के अंदर जाने वाली पहली मेहमान हैं शमिता शेट्टी। शमिता ने स्टेज पर आते ही कहा कि वो काफी कन्फ्यूज़ थी कि परिवार में इतना कुछ हो रहा था कि वो नहीं चाहती थीं इस समय शो पर आना। लेकिन चूंकि वो कमिटमेंट कर चुकी थीं इसलिए घर में आई हैं।

चुन लिया अपना पार्टनर
शो पर जब शमिता शेट्टी को पता चला कि ग्रांड फिनाले तक जाने के लिए उन्हें एक कनेक्शन की ज़रूरत पड़ेगी तो उन्होंने करण और राकेश के बीच भेलपुरी बनाने का कंपिटीशन करवाया और फिर उन्होंने घर के अंदर जाने के लिए राकेश बापट को अपना कनेक्शन चुन लिया। हालांकि, जब तक सभी लड़कियां शो पर नहीं आ जातीं तब तक लड़के स्टेज पर ही रहेंगे।

शो पर गर्मी बढ़ाने आईं उर्फी जावेद
इसके बाद शो पर आईं उर्फी जावेद। उर्फी एक सोशल मीडिया influencer हैं और स्टेज पर आते ही उन्होंने माहौल को बदल दिया। उर्फी की मज़ेदार बातों ने सबका दिल जीत लिया। सभी लड़कों ने माना कि उन्होंने उर्फी को इंस्टाग्राम पर देखा है। वहीं आते ही उर्फी और प्रतीक सहजपाल के बीच बहसबाज़ी और ज़ीशान खान के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो चुकी है।

मूस की एंट्री
इसके बाद शो में एंट्री हुई मूस की। उनका मानना है कि वो काफी क्यूट हैं और करण जौहर को उनके साथ फिल्म बनानी चाहिए। मूस का मानना है कि करण जौहर उनके सपनों में रोज़ आते हैं और उनके पीछे पड़े रहते हैं कि उनके साथ एक फिल्म बना सकें।

अक्षरा सिंह की एंट्री
मूस के बाद शो में एंट्री हुई है भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की। अक्षरा सिंह बहुत ही बड़ी भोजपुरी स्टार हैं और उनके आते ही लड़कों ने भी उन्हें पहचान लिया। अक्षरा ने अपने ठुमकों से फैन्स का दिल जीता और वो मानती हैं कि उनकी वजह से 8 करोड़ लोग बिग बॉस देखेंगे।

नेहा भसीन का स्वागत
नेहा भसीन ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है। नेहा का पैर टूटा हुआ है और उन्होंने बताया कि उनका प्लास्टर 3 हफ्तों से लगा है और इसे ठीक होने में अभी तीन हफ्ते और लगेंगे। नेहा ने मज़ाक में सबको कहा कि मेरे साथ अच्छे से पेश आना क्योंकि मेरा पैर टूटा हुआ है।

दिव्या अग्रवाल के सामने चुनौती
जब दिव्या अग्रवाल ने स्टेज पर कदम रखा तो उनके पास चुनने के लिए कोई लड़का नहीं था। बस एक ही ऑप्शन थे करण नाथ। लेकिन वो भी दिव्या को आसानी से नहीं मिलने वाले थे। इसके लिए उन्हें टक्कर लेनी पड़ेगी एक और प्रतिभागी से।

रिद्धिमा पंडित की एंट्री
शो पर एंट्री ले चुकी हैं रिद्धिमा पंडित। रिद्धिमा और दिव्या के बीच करण नाथ ने रिद्धिमा को चुन लिया है। और अब दिव्या अग्रवाल के सामने घर से बाहर होने के अलावा ऑप्शन नहीं बचा है। लेकिन दिव्या का क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

घर में सभी की एंट्री
आखिरकार अब बिग बॉस के घर में सभी की एंट्री हो चुकी है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में कौन सा खिलाड़ी फैन्स का दिल जीतता है और कौन सी जोड़ी ये छह हफ्तों का खेल शानदार तरीके से खेल बिग बॉस 15 में एंट्री लेती है।


Click it and Unblock the Notifications












