बिग बॉस ओटीटी के प्रीमियर में आया ट्विस्ट - शमिता शेट्टी ने ली शो में एंट्री, चुन लिया ग्रांड फिनाले का रास्ता
बिग बॉस ओटीटी का ग्रांड प्रीमियप शुरू हो चुका है और शो पर प्रतिभागियों के आते ही करण जौहर ने ऐसा धमाकेदार खुलासा कर दिया है जिससे कि खेल अभी से शुरू हो चुका है। दरअसल बिग बॉस के इस सीज़न का थीम है Stay Connected। और अब करण जौहर ने इस थीम का असली मतलब बताया है। इस थीम के कारण अब शो के सारे पुरूष प्रतिभागी, यहां के कनेक्शन गैलेरी में स्टेज पर ही बैठे हैं।

करण जौहर ने साफ किया जब तक शो पर आ रही लड़कियां अपना पार्टनर नहीं चुन लेतीं, वो घर के अंदर नहीं जा सकते हैं। इसलिए सभी प्रतिभागियों को जोड़ियों में ही घर के अंदर जाना होगा। शो की पहली लड़की हैं शमिता शेट्टी, जिन्हें आखिरकार शो में देखकर हर कोई चौंक गया है। शमिता ने साफ किया कि उनके परिवार में इतना सब कुछ हो चुका है कि वो शो नहीं करना चाहती थीं। लेकिन वो अपना कमिटमेंट दे चुकी थीं।
करण जौहर ने ये भी साफ किया कि अगर किसी को कनेक्शन नहीं मिला तो वो ग्रांड फिनाले में जाना भूल जाएं क्योंकि बिना कनेक्शन आप बिग बॉस ओटीटी के ग्रांड फिनाले में नहीं जा पाएंगे। बल्कि आप शो में ही नहीं रह सकते और शो से बाहर हो जाएंगे।

शो में आते ही उड़ी धज्जियां
मिलिंद गाबा को जब ये पता चला कि लड़कियां उन्हें अपना कनेक्शन चुनेंगी तो वो पहले ही परेशान नज़र आए कि अगर किन्हीं दो लड़कियों ने उन्हें चुन लिया तब क्या होगा। करण जौहर ने उनके कॉन्फिडेंस की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि आप ये सोचिए कि अगर किसी ने सेलेक्ट नहीं किया तब क्या होगा।

पहले भी हो चुका है रिजेक्शन
दिलचस्प है कि प्रतिभागियों को रिजेक्ट करने का सिलसिला, बिग बॉस के 13वें सीज़न में भी चला था। इस सीज़न में रूबीना दिलैक सहित कई प्रतिभागियों को घर के सीनियर्स गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान को रिजेक्ट कर दिया था और ये रिजेक्टेड प्रतिभागी, शो में अपनी जगह बनाने के लिए काफी परेशान हुए थे।

जोड़ियों का बन चुका है कनेक्शन
वहीं अगर जोड़ियों की बात करें तो बिग बॉस सीज़न 9 भी जोड़ियों में खेला गया था जहां एक लड़का और एक लड़की एक रस्सी से बांध दिए गए थे और ये रस्सी तोड़ी नहीं जा सकती थी। इस सीज़न में कीथ सीकेरा से लेकर प्रिंस नरूला तक और रोशेल राव से लेकर युविका चौधरी ने भाग लिया था।

मलाईका की मास्टर क्लास
मलाईका अरोड़ा ने प्रीमियर पर आकर लड़कों को सर्वगुण संपन्न बनने की मास्टर क्लास दी। मलाईका ने इन लड़कों को फिट रहने से लेकर डांस करने तक और फ्लर्ट करने से लेकर प्रपोज़ करने तक की टिप्स दी। परम सुंदरी अवतार में आई मलाईका अरोड़ा ने सभी लड़कों को पास कर दिया है और अब बारी है लड़कियों के अपने कनेक्शन को चुनने की।

शो की पहली लड़की
शो की पहली लड़की हैं शमिता शेट्टी जिनके सामने लड़कों के ऑप्शन रखे गए हैं। मास्टरनी मलाईका अरोड़ा ने शमिता को राय दे दी है कि उन्हें कोई ऐसा चाहिए जो उनका ख्याल रख सके और उनकी पसंद नापसंद के हिसाब से घर में उनका साथ दे। शमिता इसी साथी के साथ फिनाले तक जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











