Bigg Boss OTT Elimination: बिग बॉस ओटीटी का पहला एलीमिनेशन, उर्फी जावेद हुईं घर से बेघर
पॉपुलर रियलिटी शो बिगबॉस नए अवतार में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। इसे बिग बॉस ओटीटी नाम दिया गया है। बिग बॉस हमेशा से ही विवाद के चलते सुर्खियों में रहता है। बिग बॉस ओटीटी शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। अब बिग बॉस ओटीटी अपने पहले एलिमिनेशन के चलते सुर्खियों में आया है। बिग बॉस ओटीटी के घर से सबसे पहले बाहर होने वाली कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हैं।
बिग बॉस ओटीटी में एलिमिनेशन राउंड के लिए तीन कंटेस्टेंट राकेश बिपैत, शमिता शेट्टी और उर्फी जावेद थे, जिनमें से उर्फी जावेद बाहर हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। जैसे ही एलिमिनेशन के लिए उर्फी जावेद का नाम लिया तो उर्फी इमोशनल हो गईं। उर्फी ने शो से बाहर होने के लिए जीशान खान को ज़िम्मेदार ठहराया।

उर्फी जावेद का कहना था कि शो में उनका साथ देने वाला कोई नहीं था और वे अकेली खेलीं। इसी के चलते वे शो से सबसे पहले बाहर हो रही हैं। उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में काफ़ी बोल्ड और बिंदास अवतार में खेलती नज़र आ रही थी। बिग बॉस ओटीटी में काफ़ी पॉपुलर भी हो रही थी। एलिमिनेशन से पहले उर्फी जावेद अपने ड्रेस के चलते काफ़ी सुर्खियों में आईं। उन्होंने कूड़े वाले पॉलीथीन ड्रेस तैयार किया था।
बिग बॉस ओटीटी के पहले एलिमिनेशन राउंड में पांच प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें शमिता शेट्टी, राकेश बापट और उर्फी जावेद शामिल हैं। उर्फी जावेद से पहले दिव्या अग्रवाल शामिल थी। उन्हें जीशान अग्रवाल ने बंजर दबा कर दिव्या को सेव करते हुए उर्फी को एलिमिनेशन राउंड में पहुंचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications