..................... Bigg Boss OTT Finale: when How to watch karan johar show bigg boss voote OTT timing date | बिग बॉस ओटीटी फिनाले: कब और कैसे देखें करण जौहर का शो, जानिए फिनाले की जरूरी डिटेल - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ओटीटी फिनाले: कब और कैसे देखें करण जौहर का शो, जानिए ग्रैंड फिनाले की जरूरी डिटेल

बिग बॉस ओटीटी का फिनाले में चंद घंटे बाकि हैं। पांच टॉप कंटेस्टेंट हैं और इनमें से एक बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी को अपने नाम करेगा। करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले को लेकर गूगल से लेकर सोशल मीडिया पर डिटेल खोजी जा रही है। फैंस बिग बॉस ओटीटी के समय और तारीख से लेकर कब और कैसे देखें शो को लेकर उत्सुक हैं। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस ओटीटी फिनाले को लेकर एक एक डिटेल।

बता दें बिग बॉस ओटीटी विनर बनने के लिए पांच कंटेस्टेंट में कांटे की टक्कर है। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, एक्टर राकेश बापत, डांसर और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल के बीच ट्रॉफी को लेकर भिंड़त जारी है।

Bigg boss ott

कौन हैं बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले में गेस्ट
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को दिलचस्प बनाने के लिए रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले भारती सिंह और हर्ष ने भी कंटेस्टेंट समेत दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था।

बिग बॉस ओटीटी फिनाले कब और कैसे देखें- नोट कर लीजिए बिग बॉस ओटीटी की टाइमिंग और तारीख
बिग बॉस ओटीटी फिनाले तारीख- 18 सितंबर 2021
बिग बॉस ओटीटी फिनाले की टाइमिंग- शाम 7 बजे
बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले किस प्लेटफॉर्म पर देखें- वूट ऐप
क्या बिग बॉस ओटीटी फिनाले क्या टीवी पर देख सकते हैं- नहीं

बिग बॉस 15 कब से शुरू होगा
बिग बॉस ओटीटी के बाद सलमान खान अपना शो बिग बॉस 15 लेकर आएंगे। जो कि टीवी पर प्रसारित होगा जैसा कि हर बार देखने को मिलता है। फिलहाल बिग बॉ 15 से दो प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं जिससे ये साफ है कि इस बार जंगल की थीम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X