बिग बॉस ओटीटी फिनाले: विनर को मिलेंगे इतने लाख, जानिए फाइनलिस्ट समेत अन्य डिटेल

बिग बॉस ओटीटी का फिनाले में चंद घंटे बाकि हैं। पांच टॉप कंटेस्टेंट के बीच में कांटे की टक्कर है और बिग बॉस ट्रॉफी को अपने नाम करने की प्रतिस्पर्धा है। बिग बॉस ओटीटी का विनर कौन होगा आज ग्रैंड फिनाले में पता चल जाएगा। लेकिन इससे पहले जान लीजिए बिग बॉस ओटीटी के टॉप 5 कंटेस्टेंट और विनर को मिलने वाली प्राइज मनी व ट्रॉफी के बारे में तमाम डिटेल्स।

बता दें बिग बॉस ओटीटी विनर बनने के लिए फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे है। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, एक्टर राकेश बापत, डांसर और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल है जिन्होंने फिनाले में जगह हासिल की है।

Bigg boss

बिग बॉस ओटीटी की प्राइज मनी और ट्रॉफी
बिग बॉस ओटीटी शो में जीतने वाले को कितने लाख रुपये तक मिलेंगे ये अभी तक साफ नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी के विनर को 55 लाख और शानदार ट्रॉफी मिलेगी।

बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में करण जौहर दो बॉलीवुड स्टार्स को बतौर गेस्ट के तौर पर लाने वाले हैं। रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख फिनाले में नजर आएंगे। वहीं 5 कंटेस्टेंट के साथ साथ शो में डांस, म्यूजिक मस्ती और खूब सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

बिग बॉस ओटीटी फिनाले कैसे देखें
बिग बॉस ओटीटी फिनाले 18 सितंबर 2021 है। शाम 7 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट ऐप पर ये रियालिटी शो प्रसारित होगा। बिग बॉस ओटीटी के बाद सलमान खान अपना शो बिग बॉस 15 लेकर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X