Bigg Boss ओटीटी फेम उर्फी जावेद बोलीं- मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी, भागवत गीता पढ़ रही हूं
बिग बॅास ओटीटी के बाद उर्फी जावेद लगातार अपनी स्टाइल, ग्लैमर और बोल्ड बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। आए दिन उर्फी जावेद कोई ना कोई बोल्ड तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। जहां पर कई बार उन्हें अपनी तस्वीरों के कारण काफी ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन उर्फी जावेद लगातार अपनी तस्वीरों और बयानों से पीछे नहीं होती हैं।
फिलहाल उर्फी जावेद अपने नए बयान के कारण चर्चा में आ गई हैं। जहां पर उर्फी जावेद ने एक बेहद कंट्रोवर्शियल बयान दिया है। उर्फी जावेद ने साफ तौर पर कहा है कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं और शादी किसी भी मुस्लिम से नहीं करेंगी। उर्फी जावेद ने यह भी कहा कि वो इस्लाम में यकीन नहीं रखती हैं।

उर्फी जावेद ने कहा है कि धर्म को मानने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उर्फी जावेद ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू पर कहा कि मुझे जितनी भी नफरत भरे कमेंट्स मिलते हैं वो अधिकतर मुस्लिम लोगों के ही होते हैं। मैं एक मुस्लिम लड़की हूं। मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। वे सभी मुझसे नफरत करते हैं।

मुस्लिम की तरह बर्ताव नहीं करती
उर्फी जावेद ने बोला कि एक मुस्लिम पुरुष ये चाहते हैं कि उनकी जो महिलाएं हैं वह एक खास तरीके से बर्ताव करेंगे। सभी महिलाओं को नियंत्रित करना चाहते हैं। इस वजह से मैं इस्लाम को नहीं मानती हूं। उर्फी जावेद ने यह भी बताया कि मुझे इस वजह से ट्रोल किया जाता है कि मैं मुस्लिम की तरह बर्ताव नहीं करती हूं। रहा सवाल शादी का तो मैं कभी किसी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी।

जब 17 साल की थी
मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मैं किससे प्यार करती हूं। उर्फी ने यह भी कहा कि किसी को भी धर्म को मानने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। हर किसी को धर्म चुनने और उसके हिसाब से चलने की आजादी भी है और अधिकार भी है। अपने बचपन को याद कर उर्फी जावेद ने बोला कि मेरे पिता छोटी सोच के थे। मैं जब 17 साल की थी, तब मेरे भाई-बहनों और मां को छोड़ दिया।

भागवत गीता पढ़ रही
मेरे भाई-बहन इस्लाम को मानते हैं। लेकिन मैं नहीं मानती। उन लोगों ने मुझ पर दबाव नहीं डाला। उर्फी जावेद ने यह भी कहा कि वह इन दिनों भागवत गीता पढ़ रही हैं। मैं हिंदू धर्म के बारे में जानना चाहती हूं। मैं इसके बारे में अधिक जानने की इच्छा रखती हूं। किसी भी चीज की अति मुझे पसंद नहीं है। मैं इस महान पवित्र किताब से अच्छी बातें निकालना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications