Urfi Javed Casting Couch: जबरदस्ती बोल्ड सीन करवाने लगा, मुझे जेल भेजने की धमकी दी

Urfi Javed Casting Couch: बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद आए दिन अपने स्टाइल और फैशन के लिए लोकप्रिय रहती हैं। इस बार भी वह अपनी लेटेस्ट फोटो के कारण तो खबरों में छाई हुई हैं। लेकिन इसके साथ उन्होंने कास्टिंग काउच पर भी बात की है। उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात रखी है।
उन्होंने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने बताया कि कई लड़कियों की तरह मैंने भी कास्टिंग काउच को झेला है। उर्फी ने बताया कि एक दफा तो मुझे जबरदस्ती कास्टिंग काउच में ढकेला गया। मैं फिर भी खुद को लकी मानती हूं कि ऐसे हालात से बचकर मैं निकल पाने में सफल रही हूं।
उर्फी ने बिना नाम लिए हुए कहा कि कई बड़े लोगों के जरिए मैं कास्टिंग काउच का शिकार होने वाली थी। उर्फी ने आगे बताया कि मैं शुरू में घर से भागकर मुंबई आई थी। यहां पर मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था। उर्फी ने कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं था। फिर काम पाने के लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा था। मेरे पास पैसे भी नहीं थे। उर्फी ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं थे तो मैं लगातार काम की खोज में भटक रही थी। फिर एक निर्माता ने मुझे वेब सीरीज में काम करने का प्रस्ताव दिया।
जबरदस्ती बोल्ड सीन करवाने लगा, मेरे तो यह देखकर होश उड़ गए। जब मैंने बोल्ड सीन करने से मना किया तो उसने जेल में भेजने की धमकी दी।लेकिन मैं किसी तरह से बच गई। आपको बता दें कि साल 2022 उर्फी जावेद के लिए कंट्रोवर्सी से भरा रहा है। उर्फी अपने नए अतरंगी स्टाइल के साथ बेबाक बयान को लेकर भी खबरों का हिस्सा रही हैं। दुबई में जेल जाने की अफवाह से लेकर रेप मिलने की धमकी तक। उर्फी के लिए साल 2022 यादगार रहने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











