कपड़े उतारकर Urfi Javed ने लपेटी साइकिल की चेन, Video देख उड़ जाएगी लोगों की नींद

Urfi Javed Video: अतरंगी स्टाइल की बात हो तो उर्फी जावेद सारी हदें पार कर चुकी हैं। आए दिन उर्फी कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी यह बताती हैं कि कैसे वह अपनी यूनिक सोच के साथ खुद को स्टाइल करती हैं। इस बार उर्फी ने साइकिल की चेन को उतारकर खुद के लिए कपड़े बना लिए हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
वो कई दफा अपने ड्रेसिंग को लेकर हंगामा मचाती रहती हैं। उर्फी का यह नया वीडियो उनके फैंस के बीच छाया रहता है। उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उर्फी अपने इस लेटेस्ट वीडियो में साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं। साइकिल चलाते हुए उनकी साइकिल की चेन टूट जाती हैं।
उर्फी साइकिल से उतर कर नीचे बैठ जाती हैंं। फिर कुछ सोचते हुए साइकिल की चेन अपने हाथ में लेती हैं। इसके बाद वह चेन को खुद के ऊपर लपेट लेती हैं। उर्फी ने इस वीडियो में कोई कपड़े नहीं पहने हुए हैं। सिर्फ चेन से खुद को बोल्ड तरीके से कवर किया हुआ है। इस दौरान उर्फी एक बार फिर से अपने फिगर को फ्लॅान्ट करते हुए दिख रही हैं। उर्फी ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि साइकिल की चेन। यहां तक कि मैंने इस पोशाक के बारे में कभी नहीं सोचा था।
यह मेरा विचार नहीं था। एक दोस्त ने मजाक में कहा था कि इसने तो साइकिल की चेन की ड्रेस बना दी। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी को उनकी इस तस्वीर पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि उर्फी ने मेरे साइकिल की चेन चुरा ली। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वो भी नहीं पहनना चाहिए था। कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई उर्फी के इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications