VIDEO झूले पर खड़े होकर उर्फी जावेद ने साड़ी में किया सेक्सी डांस, हादसे में फिसल गया पैर

बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद फिर से एक बार अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उर्फी जावेद आए दिन अपना कोई ना कोई स्टाइलिश बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर उर्फी जावेद सेक्सी साड़ी और ब्लाउज के साथ झूले पर डांस कर रही हैं। उर्फी जावेद ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह तो सच का हाय हाय हो गया था।
उर्फी जावेद ने कुछ देर पहले इस वीडियो को शेयर किया है। जहां पर वह लकड़ी के झूले पर खड़े होकर बारिश में हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम ये दूरी सांग पर डांस कर रही हैं। डांस स्टेप करने के दौरान उर्फी जावेद का पैर फिसल जाता है और वह झूले से नीचे गिर जाती हैं। उर्फी जावेद के आस-पास मौजूद लोग उन्हें पकड़ लेते हैं। उर्फी जावेद हर बार की तरह इस वीडियो में भी साड़ी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।
उर्फी का यह सांग हाय हाय यह मजबूरी बीते हफ्ते रिलीज हुआ है। उनके इस सांग वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अपने कपड़ों के साथ अजीब तरह का प्रयोग करने वाली उर्फी जावेद को आप आम मत समझिएगा। करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह तक उर्फी के ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर तारीफ कर चुके हैं। उर्फी का जलवा ही यह है कि बिना किसी टीवी शो का हिस्सा बने हुए ही वह हमेशा खबरों में छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद को 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications