बिग बॉस से बाहर निकलते ही पुनीत सुपरस्टार ने खोया मानसिक संतुलन!, ब्रा पहनकर वीडियो किया शेयर

Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस OTT' फेम पुनीत सुपरस्टार ने जैसे ही शो में एंट्री ली थी, वैसे ही वो शो से बाहर हो गए थे। उनकी जर्नी ने लोगों को काफी चौंका दिया था। क्योंकि वो पहले ऐसे कंटेस्टेंट बन गए थे जिन्हें शो में एंट्री के कुछ घंटे बाद ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
पुनीत सुपरस्टार ने पहनी ब्रा
'बिग बॉस ओटीटी' के दूसरे सीजन में तहलका मचाने वाले पुनीत सुपरस्टार अब भले ही शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन शो से बाहर जाने के बाद भी वो खबरों में छाए हुए हैं। वो लगातार अपने वीडियोज शेयर कर रहे हैं और 'बिग बॉस' के मेकर्स को रोस्ट कर रहे हैं। लेकिन हाल के एक वीडियो में उनका एक अनोखा ही अंदाज देखने को मिला है। उनका जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ब्रा और साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
बिग बॉस में की थी अजीब हरकत
पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन वो बिग बॉस ओटीटी पर जरा भी एक्टिव नहीं रह पाए। उन्होंने जब शुरू में कुछ अजीब हरकतें करी थीं तो बिग बॉस ने उन्हें वॉर्निंग दी थी। उन्होंने बिग बॉस को यह कहते हुए वापस जवाब दिया कि वह किसी भी चेतावनी से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, भले ही वह बाहर हो जाएं और उन्होंने अपनी हरकतों को जारी रखा और नतीजा यह हुआ कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।
कंटेस्टेंट ने मिलकर था निकाला
घर के अंदर जाने के बाद भी पुनीत ने बहुत हंगामा किया, अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाया, अपने सिर पर फ्लोर क्लीनर डाला और कथित तौर पर, यहां तक कि टॉयलेट सीट पर फिसलने के निशान भी छोड़े। उसकी हरकतों ने घर में लगभग सभी को निराश और नाराज कर दिया। बिग बॉस ने प्रतियोगियों से पूछा कि क्या वे पुनीत के साथ 'एडजस्ट' कर पाएंगे, बहुमत ने उनके खिलाफ वोट दिया और पुनीत को बाहर कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











