Bigg Boss फेम Adnaan Shaikh बने पिता, शादी के नौ महीने बाद ही घर में गूंजी किलकारी

Adnaan Shaikh Welcomes First Child: फेमस टिकटॉकर और बिग बॉस ओटीटी फेम अदनान शेख के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अदनान और उनकी पत्नी आयशा शेख हाल ही में माता-पिता बने हैं। शादी के करीब नौ महीने बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे- एक बेटे का स्वागत किया है।
अदनान शेख बने पिता
एक इंटरव्यू में अदनान ने अपने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा- 'पिता बनना दुनिया का सबसे शानदार अहसास है। मैंने पहले कभी किसी चीज को लेकर इतनी एक्साइटमेंट महसूस नहीं की। जब मैंने अपने बेटे को पहली बार गोद में लिया, तो मेरे दिल की धड़कनें तेज हो गईं।'
'अच्छा पिता बनने की कोशिश करूंगा'
अदनान ने आगे कहा कि अब उनका पूरा फोकस अपने बेटे पर है। उन्होंने कहा- 'मैं अपनी नींद कुर्बान करने को तैयार हूं, अपनी पत्नी का हर मोड़ पर साथ दूंगा और दोस्तों से मिलने के प्लान भी रोक दिए हैं। इस वक्त मेरे लिए सिर्फ मेरा बच्चा और उसका भविष्य सबसे जरूरी है।'
उन्होंने कहा कि वो हमेशा से जिम्मेदार इंसान रहे हैं, कहा- 'अगर मैंने बेटे, भाई और पति के रूप में 100% दिया है, तो एक पिता के रूप में मैं 200% दूंगा।'
शादी और विवाद
अदनान और आयशा की शादी 25 सितंबर 2024 को मुंबई में हुई थी। शादी काफी भव्य रही और कई सोशल मीडिया स्टार्स इस मौके पर मौजूद थे। दोनों ने शादी से पहले करीब दो साल तक डेटिंग की थी।
हालांकि, शादी के कुछ समय बाद एक विवाद भी सामने आया था, जब अदनान की बहन इफ्त ने दावा किया था कि आयशा का असली नाम ऋद्धि जाधव है और उन्होंने इस्लाम अपनाकर शादी की है। लेकिन अदनान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और अपनी बहन पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
फिलहाल अदनान और आयशा अपनी नई जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने बेटे के साथ इस नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











