'घरवाले मुझे 'पोर्न स्टार' समझते थे, सबको लगता था मेरे बैंक अकाउंट में करोड़ों रखे हैं'
बिग बॉस ओटीटी के पहले वीक से घर से बेघर हुईं उर्फी जावेद। शो से बाहर हुए उर्फी जावेद को एक वीक हो गया है। हालांकि उर्फी जावेद इस शो की मजबूत कंटेस्टेंट मानी गई थीं। लेकिन बिना किसी कनेक्शन के उर्फी जावेद का गेम हल्का हो गया है। शो से कम वोट के कारण उर्फी जावेद को बाहर निकलना पड़ा।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने इसका खुलासा किया कि अडल्ड साइड पर उनकी कई तस्वीरें अपलोड हो गई थीं। इस घटना के कारण उन्हें अपने पिता से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने ये बताया है कि उन्हें पोर्न स्टार कहा जाता था।

उर्फी ने ये भी बताया कि अडल्ट साइड पर उनकी कई सारी तस्वीरें अपलोड हो गई थीं। जिसका बुरा असर उर्फी जावेद और उनके परिवार पर पड़ा था। उर्फी ने ये कहा कि अपने पिता के हाथों उन्हें फिजिकल और मेंटल टॅार्चर सहना पड़ा था। कई रिश्तेदार उर्फी को पोर्न स्टार समझने लगे थे।

उर्फी जावेद ने बोला परिवार समझता था पोर्न स्टार
उर्फी जावेद ने बताया कि दो साल तक उन्हें मानसिक रूप से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने अपने साथ हुए घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये तब की बात है जब मैं 11 वीं में पढ़ती थी। ये बहुत कठिन समय था। मुझे परिवार का सपोर्ट नहीं मिला।मेरा परिवार भी मुझे ही दोष दे रहा था।उर्फी ने कहा कि मेरे रिश्तेदार भी मुझे पोर्न स्टार कहने लगे थे। रिश्तेदार मेरा बैंक अकाउंट चेक करना चाहते थे, उन्हें लगता था कि मेरे अकाउंट में करोड़ों होंगे।

मेरे साथ जाने नहीं दिया जाता था- उर्फी जावेद
वे लोग मेरे बारे में ऐसी गंदी बातें किया करते थे कि मुझे अपना नाम याद नहीं आता था। किसी लड़की को मेरे साथ नहीं जाने दिया जाता था। मेरे पिता भी जब मुझे दोषी ठहराते थे मैं कुछ भी नहीं कहती। ये सब झेलने के अलावा मैं कुछ नहीं कर सकती थी।मुझसे ये कहा जाता था कि लड़कियों की आवाज नहीं होती। पुरुषों को ही फैसला लेने की अनुमति होती है।

घर से भाग गईं थीं उर्फी जावेद
मुझे भी नहीं पता था कि आवाज है मेरे पास। जब मैंने अपना घर छोड़ा तो मुझे भी सर्वाइव करने में समय लगा। अब मैं रुकने वाली नहीं हूं। एक अन्य इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने ये बताया था कि घर से भागने के बाद वह कुछ दिन तक पार्क में रही थीं। उर्फी जावेद ने कहा कि मैं अपनी दो बहनों के साथ घर से भाग गई थी। दिल्ली के एक पार्क में मैं एक वीक तक रही थी। फिर एक कॅाल सेंटर में मुझे काम मिला। मेरे पिता ने तब दूसरी शादी कर ली थी। परिवार की सारी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई थी।

उर्फी जावेद दिखती हैं बेहद हॅाट
बता दें कि उर्फी जावेद लखनऊ से हैं। मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं उर्फी जावेद। उर्फी जावेद इंस्टग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने स्टाइल और बोल्डनेस को लेकर पहचानी जाती हैं।वो किसी भी कपड़े के साथ स्टाइलिश लुक देकर कमाल का कारनामा कर दिखाती हैं2016 में उर्फी सोनी टीवी के शो बड़े भैया की दुल्हनिया में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदिनी में भी छाया की भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications