Bigg Boss OTT से बाहर आकर अक्षरा सिंह का VIDEO वायरल, शो पर लगाया बड़ा गंभीर आरोप
बिग बॅास ओटीटी में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के फैंस ने इस फैसले को गलत ठहराया। शो से बाहर निकलने के बाद पहली बार अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर अक्षरा सिंह ने शो की टीम पर गंभीर आरोप लगाया है।
बिग बॅास ओटीटी के एक फैन पेज पर अक्षरा सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के कह रही हैं कि जो लोग वीकेंड का वार में जनता बनकर उनसे सवाल पूछ रहे थे वो दर्शक नहीं बल्कि शो की टीम के ही सदस्य थे।

इस वीडियो में शो से बाहर होकर अक्षरा सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। अक्षरा सिंह ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि शो फिक्स है। शो के होस्ट करण जौहर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया गया है।रविवार के एपिसोड में अक्षरा सिंह के एक वीक पहले की बोली गई बातों पर सवाल उठाया गया है।

अक्षरा सिंह ने लगाया आरोप
अक्षरा सिंह के साथ मिलिंद गाबा भी डबल एलिमिनेशन के साथ शो से बाहर हो गए। अक्षरा सिंह इस वीडियो में ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि जिन लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पुछवाया गया वो टीम के ही लोग हैं। वो कोई दर्शक नहीं हैं। उन लोगों के चेहरे जाने-पहचाने थे। मैं ये देखकर एकदम ब्लैंक हो गई कि ये क्या हो रहा है।

शो को बताया बायस्ड
अक्षरा सिंह ने बताया किजब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया नहीं। एक और वीडियो सामने आया है कि क्या आपको लगता है कि करण जौहर बायस्ड है? इस पर अक्षरा जवाब देते हुए कह रही हैं कि बायस्ड है। बायस्ड है फैसला जो है बायस्ड है। मैंने हमेशा वीकेंड के वार पर देखा है कि सबसे अधिक एक्सपोजर शमिताजी को मिलता था।

अक्षरा सिंह ने लगाया आरोप
उनकी बातों और व्यवहार से ऐसा लगता था कि ये चार लोग अंत तक जाने वाले हैं। अक्षरा ने कहा कि उन्होंने वो वीडियो देखें हैं जिसमें शमिता कह रही हैं कि वो आखिरी तक गेम में रहेंगी। अक्षरा सिंह के इस आरोप पर मेकर्स और होस्ट करण जौहर क्या कहते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। अक्षरा सिंह के पिता ने भी कहा है कि बेटी पर गलत आरोप लगाकर उसे शो से बाहर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











