Bigg Boss OTT: चंद घंटों में पुनीत सुपरस्टार को निकालने के बाद, बिग बॉस ने इन हसीनाओं पर भी गिराई गाज

Bigg Boss OTT Elimination: 'बिग बॉस OTT 2' शुरू से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शो से 12 घंटे के अंदर पहला एविक्शन हो गया है और एविक्ट हुए कंटेस्टेंट का नाम था पुनीत सुपरस्टार। पुनीत के अजीब बर्ताव के चलते और घरवालों की आपसी सहमति से पुनीत को कुछ घंटों में ही घर से बेघर कर दिया था।
'बिग बॉस' का नया प्रोमो
पुनीत सुपरस्टार के बाद 'बिग बॉस' ने अब दो हसीनाओं पर गाज गिराई है। उन्हें घर में जैसे ही एंट्री मिली, बिग बॉस ने उन्हें आगाह कर दिया कि उनमें से एक जल्द ही शो से बाहर होगा। जी हां, हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सामने पलक पुर्सवानी और अकांक्षा पुरी बिग बॉस के घर के अंदर बैठी नजर आ रही हैं और बिग बॉस उन्हें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पलक और अकांक्षा भले ही घर के अंदर आ गई हैं, लेकिन उन दोनों का अब भी इस घर में रहना तय नहीं है। क्योंकि उन्हें जनता की आवाज की द्वारा रिजेक्ट किया गया था इसी वजह से उन्हें किसी भी तरह की BB करेंसी नहीं मिली है। यही नहीं, बिग बॉस ने यह भी कहा कि बेडरूम के हर बेड की कीमत है, इसलिए उन्हें कोई भी बेड नसीब नहीं होगा।
पलक और अकांक्षा को नहीं मिला बिस्तर
बिग बॉस की यह बात सुनकर पलक पुर्सवानी और अकांक्षा पुरी कहती हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो जमीने से जुड़े हैं और कईं भी सो जाएंगे।
पलक ने तोड़ा था रूल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पलक पुर्सवानी घर में एंट्री करने से पहले ही विवादों में आ गई थीं। उन्होंने घर में एंटर होने से पहले ही दो बार बिग बॉस का रूल तोड़ा। उन्होंने बिग बॉस में आने से 24 घंटे पहले जो रूल तोड़ा उसे लेकर सलमान खान ने भी उन्हें लताड़ लगाई थी। दरअसल, पलक ने अपने जान-पहचान के लोगों को मैसेज भेजकर वोट मांगे थे और सबको बता दिया था कि वो बिग बॉस में जा रही हैं, जो कि रूल के खिलाफ था।
पलक हो सकती हैं बाहर
आपको बता दें कि पलक पुर्सवानी और बिग बॉस कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन आपसी मतभेदों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब जब दोनों साथ आए हैं तो फैंस कुछ बवालिया होने की आशा रख रहे हैं। साथ ही लोगों को इस बात का भी डर है कि पुनीत के बाद हो सकता है कि अगला नंबर पलक पुर्सवानी का हो क्योंकि उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो बार बिग बॉस का रूल तोड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications