बिग बॉस ओटीटी Day 5, Episode 6: नेहा - रिद्धिमा का लिपलॉक और दिव्या का दूसरों पर बालटी फेंक कर झगड़ा

बिग बॉस ओटीटी, Day 5, एपिसोड 6, 13 अगस्त, शुक्रवार | बिग बॉस ओटीटी पर पांचवे दिन शानदार टास्क का अंजाम भी आ चुका है। वहीं घर में आज का दिन मज़ेदार था। झगड़ों से लेकर टास्क तक और किस से लेकर रोमांस तक आज के दिन घरवालों ने सब कुछ दिखा दिया।

एक तरफ, दिव्या, बालटी फेंक कर लोगों से लड़ती दिखाई दीं जिसके बाद अक्षरा ने साफ किया कि दिव्या से बद्तमीज़ लड़की उन्होंने आज तक नहीं देखी। वहीं दूसरी तरफ, दिन खत्म होते होते दिव्या करण नाथ के साथ नया कनेक्शन बनाते दिखीं।

bigg-boss-ott-day-5-episode-6-august-13-friday-written-updates-top-10-highlights

पिछले टास्क में निशांत और मूस ने खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपनी जोड़ी को अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया था। बिग बॉस ने उन्हें ये ऑप्शन दिया था कि इस हफ्ते खुद को बचाने के लिए उन्हें अगले हफ्ते खुद को नॉमिनेट करना होगा। दोनों ने ये ऑप्शन कुबूल किया। लेकिन दर्शकों ने वोट कर निशांत और मूस को वापस नॉमिनेट कर दिया है और निशांत का पूरा गेम उल्टा पड़ गया।

अक्षरा - उर्फी की बातें

अक्षरा - उर्फी की बातें

अक्षरा सिंह बैठकर उर्फी के साथ बातें कर रही थीं और उन्होंने शमिता के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि शमिता शेट्टी 42 - 43 साल की औरत है। अक्षरा का कहना था कि शमिता तो उनकी मां की उम्र की हुईं, इस पर उर्फी भी शमिता का मज़ाक उड़ाते हुए अक्षरा से कहती हैं कि हां, तेरी तो मौसी हुई।

शुरू हुआ था ज़बरदस्त टास्क

शुरू हुआ था ज़बरदस्त टास्क

एक दिन पहले घर में ज़बरदस्त टास्क शुरू हो गया था जहां प्रतीक और राकेश दो टीम के कैप्टन थे और दोनों को दो जोड़ियां चुननी थीं। जोड़ियां चुनने में प्रतीक ने स्फूर्ति दिखाई और निशांत - मूस, रिद्धिमा - करण को अपने लिए चुना। राकेश के पास बचे थे दिव्या - ज़ीशान और नेहा - मिलिंद। इसके बाद दोनों टीम को एक शानदार टास्क दिया था।

टास्क में हुआ घमासान

टास्क में हुआ घमासान

टास्क के दौरान, दिव्या को अपनी जगह से हिलाने के लिए रिद्धिमा ने उनके ऊपर डेटॉल का पानी डाल दिया जिसके बाद दिव्या काफी गर्म हो चुकी थी और उनका नया रूप सबने देखा। अभी तक दिव्या घर में सबकी दोस्त बन कर रह रही थीं लेकिन टास्क के दौरान वो अपनी बेस्ट फ्रेंड रिद्धिमा पर ऐसा भड़कीं कि उन पर बालटी फेंकने में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं महसूस हुई।

रिद्धिमा ने मांगी माफी

रिद्धिमा ने मांगी माफी

हालांकि, इस दौरान, रिद्धिमा पंडित लगातार दिव्या को शांत कराते दिखीं और उन्होंने दिव्या को समझाने की कोशिश भी की और बताया कि उन्होंने जानबूझकर दिव्या पर पानी नहीं डाला। बाद में रिद्धिमा ने रोते हुए दिव्या को गले लगाया और उनसे माफी मांगी।

टास्क में हुआ लिपलॉक

टास्क में हुआ लिपलॉक

टास्क के दौरान, नेहा भसीन ने रिद्धिमा को हराने की कोशिश करते हुए उन्हें किस किया लेकिन रिद्धिमा ने टास्क पूरा करने की पूरी कोशिश की। हालांकि अंत में प्रतीक की टीम ये टास्क बुरी तरह से हार गई। और राकेश की टीम ये टास्क जीत गई।

घर के नए कैप्टन

घर के नए कैप्टन

राकेश की टीम अब टास्क जीत चुकी है और अब से घर के नए बॉसमैन और बॉस लेडी राकेश और शमिता होंगे। बिग बॉस ने राकेश को उनकी टीम की जीत पर बधाई भी दी। राकेश अपनी टीम में दिव्या और ज़ीशान की जगह, रिद्धिमा और करण को लेना चाहते थे लेकिन प्रतीक ने अपनी टीम बदलने से साफ इंकार कर दिया।

घर के नॉमिनेटेड सदस्य

घर के नॉमिनेटेड सदस्य

जब से ज़ीशान ने अपनी पार्टनर उर्फी को छोड़ कर दिव्या के साथ कनेक्शन बनाया, तब से उर्फी नॉमिनेट हो चुकी हैं। इसके अलावा, शमिता शेट्टी और राकेश बापट भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। वहीं बिग बॉस ने जनता को भी मौका दिया था घर की एक जोड़ी को नॉमिनेट करने का जिसके बाद निशांत और मूस भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

रिद्धिमा और प्रतीक के बीच घमासान

रिद्धिमा और प्रतीक के बीच घमासान

प्रतीक और रिद्धिमा के बीच भी टास्क के बाद घमासान हुआ जहां प्रतीक ने रिद्धिमा को काम ना करने पर टोका। रिद्धिमा ने जवाब में कहा कि वो किसी के बाप की नौकर नहीं है जो काम करें। उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो वो काम नहीं करेंगी।

दिव्या ने बना दी जोड़ी

दिव्या ने बना दी जोड़ी

दिव्या को अब एक्टर करण नाथ में अपने भाई दिख चुके हैं। इतना ही नहीं, दिव्या ने करण को भाई और उनकी पार्टनर रिद्धिमा को भाभी कहना शुरू कर दिया है। दिव्या चाहती हैं कि करण और रिद्धिमा अपने कनेक्शन को एक मौका दें क्योंकि दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

पांचवे दिन का रिपोर्ट

पांचवे दिन का रिपोर्ट

पांचवे दिन दर्शक, घरवालों से काफी इंटरटेन हुए। एक तरफ झगड़े तो दूसरी तरफ टास्क। अब देखना है कि जनता इनमें से किसे बचाती है और किसे घर से बाहर करती है। अभी तो उर्फी ने मन बना लिया है कि वो इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X