बिग बॉस ओटीटी एपिसोड 3: बनने लगीं जोड़ियां, टूटने लगी शमिता - दिव्या - रिद्धिमा की तिकड़ी

दूसरे दिन की शुरूआत घरवालों ने खुशी खुशी की लेकिन दिन खत्म होते होते, घर में केवल झगड़े याद रह गए। हालांकि सोने से पहले, सब एक साथ बैठकर भूत प्रेत पर चर्चा करते दिखे। रात में नेहा भसीन इतना थक गईं कि उन्होंने अपने दोस्तों से कहा कि अब मैं 11 बजे सो जाउंगी, रात जागरण नहीं कर सकती।

बिग बॉस के दूसरे दिन भी घरवाले रात को बत्तियां बुझने के बाद मस्ती करते दिखाई दी। जहां पहले दिन बिग बॉस ने ही लाईव नाईट का आयोजन किया था वहीं दूसरे दिन की रात, घरवालों ने खुद ही हॉरर नाईट बना दी।

bigg-boss-ott-day-2-episode-3-august-10-written-updates-top-10-highlights

मिलिंद गाबा से लेकर ज़ीशान खान और दिव्या अग्रवाल तक भूत की कहानियां सुनाते दिखे। इतना ही नहीं, उनकी बातों से तंग आकर उर्फी जावेद, रात में बेडरूम छोड़कर लिविंग रूम में सोने चली गईं। रात भर भूत की कहानियां सुनने में सभी को बड़ा मज़ा आया। लेकिन इसके अगले दिन घर का तापमान चढ़ता गया।

दिव्या के झगड़े

दिव्या के झगड़े

दिव्या अग्रवाल के घर में सबसे झगड़े हुए। उर्फी जावेद ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि प्रतीक उनकी काफी चिंता करते हैं। लेकिन उर्फी का बात सुनकर दिव्या उर्फी पर ही भड़क गईं। वहीं प्रतीक की पार्टनर, अक्षरा सिंह भी दिव्या को समझाने आईं लेकिन दिव्या ने उन्हें भी झिड़क दिया।

दोस्त चुनने की सलाह

दोस्त चुनने की सलाह

दिव्या ने घर भर को दोस्त चुनने की सलाह दी। जब उनकी बेस्ट फ्रेंड्स शमिता शेट्टी और रिद्धिमा पंडित, प्रतीक सहजपाल से बातें करती नज़र आईं तो दिव्या को ये बात नागवार गुज़री और उन्होंने पूरे घर से बात करना बंद कर दिया। इससे किसी को ज़्यादा फर्क पड़ता दिखाई नहीं दिया और दिव्या अपना ही स्टैंड नहीं ले पाईं और थोड़ी देर बात सबसे घुलते मिलते दिखाई दीं।

शमिता प्रतीक का झगड़ा

शमिता प्रतीक का झगड़ा

शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच भी बर्तनों को लेकर बहस बाज़ी हुई जिसके बाद ये झगड़ा बढ़ता गया। शमिता ने प्रतीक को एक बद्तमीज़ इंसान करार दे दिया। वहीं करण नाथ और राकेश बापट शमिता को शांत करते दिखाई दिए।

झगड़े सुलझ भी गए

झगड़े सुलझ भी गए

एक दिन पहले मूज़ और अक्षरा के बीच हुआ झगड़ा सुलझता भी दिखा। मूज़ ने अक्षरा से सारी चीज़ें साफ कर उनसे माफी मांगी और अक्षरा ने भी बात को पीछे छोड़ने में ज़रा देर नहीं लगाई। दोनों के बीच खाने को लेकर और अभद्र भाषा को लेकर काफी बहस हुई थी जिसके बाद अक्षरा टूट गई थीं और उन्हें रोना आ गया था।

घर में आईं सीमा टापरिया

घर में आईं सीमा टापरिया

घर में सीमा टापरिया की एंट्री हुई और उन्होंने प्रतिभागियों को जोड़ी के तौर पर जज किया। सभी को अपनी जोड़ी को रैंक करने को कहा गया जिसके बाद एक बार फिर प्रतीक और बाकी घरवालों में बहस हुई। प्रतीक नंबर 1 पोज़ीशन छोड़ने को तैयार नहीं थे जबकि घरवालों का मानना था कि नेहा और मिलिंद की जोड़ी बेस्ट है। कोई भी इस टास्क में आपसी सहमति पर नहीं पहुंचा।

सीमा ने चुने विनर

सीमा ने चुने विनर

आखिरकार, सीमा टापरिया ने घर में विनर चुनते हुए प्रतीक और अक्षरा की जोड़ी को पूरे नंबर दिए और उन्हें पहला स्थान दिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेहा - मिलिंद, तीसरे नंबर पर रिद्धिमा - करण, चौथे नंबर पर शमिता - राकेश, पांचवे नंबर पर मूज़ - निशांत और आखिरी स्थान पर उर्फी और ज़ीशान रहे।

निशांत बने कंस मामा

निशांत बने कंस मामा

घर में दिव्या और करण का मानना है कि निशांत इस घर के कंस मामा हैं। जब वो कोई षड्यंत्र रचते हैं तभी प्रतीक अपने दुर्योधन अवतार में आते हैं और घर भर से झगड़ा करते हैं। बाकी प्रतिभागियों का भी मानना है कि निशांत, प्रतीक का झगड़ों में शांति से साथ देते हैं और किनारे हो जाते हैं।

बन रही है नई जोड़ी

बन रही है नई जोड़ी

घर में प्रतीक और मुसकान की दोस्ती पर सभी की नज़र है। नेहा की सलाह है कि ये दोस्ती आगे बढ़ने चाहिए जिससे कि प्रतीक खुश रहें और बाकी लोगों से थोड़ा कम झगड़ा करें। प्रतीक और मुस्कान के अलावा, मिलिंद और अक्षरा की नई नई दोस्ती भी फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

रोज़ का रिपोर्ट कार्ड

रोज़ का रिपोर्ट कार्ड

सीमा टापरिया के एलान के बाद प्रतीक और अक्षरा घर के पहले कैप्टन बन चुके हैं। दोनों को बिग बॉस ने इस हफ्ते घर चलाने की ज़िम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा, घर में एक रिपोर्ट कार्ड मीटर भी लगा दिया गया है जो रोज़ बताएगा कि सबने कैसा परफॉर्म किया है और दर्शक कितना इंटरटेन हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X