बिग बॉस ओटीटी - पहला दिन, सोमवार, 9 अगस्त, फुल एपिसोड 2 हाईलाईट्स - गाना, खाना, सोना और रोना

बिग बॉस ओटीटी का खेल प्रीमियिर की रात ही शुरू हो चुका था। जहां घर में एंट्री लेने से पहले, लड़कियों को अपना पार्टनर चुनना पड़ा, वहीं दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित के बीच में एक लड़की चुनने का मौका मिला ये दिल आशिकाना एक्टर करण नाथ। घर में छह जोड़ियां बन चुकी हैं - शमिता शेट्टी - राकेश बापट, नेहा भसीन - मिलिंद गाबा, उर्फी जावेद - ज़ीशान खान, मूस जाटना - निशांत भट्ट, अक्षरा सिंह - प्रतीक सहजपाल और करण नाथ - रिद्धिमा पंडित। इसके अलावा, इकलौती बची सदस्य, दिव्या अग्रवाल पूरे हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।

घर में घुसते ही पहले दिन खाने से लेकर गाने तक और सोने से लेकर रोने तक को लेकर झगड़े होना शुरू हो चुके हैं। जहां नेहा भसीन को सोते वक्त और लोगों के शोर मचाने से दिक्कत हुई वहीं दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई स्टेज से शुरू होकर, घर के अंदर तक चलती दिखाई दी।

bigg-boss-ott-day-1-episode-2-august-9-written-updates-top-10-highlights

बिग बॉस ने प्रतिभागियों का स्वागत करते ही पहली रात ही पहला Night Live टास्क दिया जहां प्रतिभागियों को रात भर जाग कर दर्शकों को मनोरंजन करना था। इस टास्क में दिव्या अग्रवाल होस्ट बनकर शो को चलाती नज़र आईं लेकिन थोड़ी ही देर में हर किसी के झगड़े और आपसी मनमुटाव सामने आने लगे। रात खत्म होते होते, पूरा घर पहले ही दिन अखाड़ा बन चुका था।

दिव्या Vs प्रतीक

दिव्या Vs प्रतीक

दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच स्टेज से ही दिक्कतें सामने आ गईं। प्रतीक ने इस बात पर गुस्सा दिखाया कि दिव्या ने उन्हें पुराने शो का साथी कहा जबकि उन्होंने दिव्या को अपनी बहन माना था। प्रतीक और दिव्या का मनमुटाव घर के अंदर भी छोटी छोटी बातों पर दिखाई दिया और घरवाले भी थोड़ी ही देर में इन झगड़ों से तंग आ गए। प्रतीक और दिव्या किसी भी बात के लिए एक समान स्तर पर आते नहीं दिखाई दिए और शो शुरू होते ही दोनों के बीच गालियों की बौछार भी शुरू हो गई।

नेहा भसीन की दिक्कतें

नेहा भसीन की दिक्कतें

नेहा भसीन, पहले ही दिन घर में थोड़ी ऑफ नज़र आईं। एक तरफ उनके पैर की दिक्कत थी तो दूसरी तरफ नेहा को पहले ही दिन इतनी चिल्लम - चिल्ली का कोई औचित्य नहीं दिखाई दिया। उनका मानना था कि लोग पहले दिन प्रीमियर की शूटिंग करके आए हैं, थके हुए और इसलिए चिड़चिड़ा रहे हैं। सबको आराम करना चाहिए और फिर एक दूसरे से बात करनी चाहिए। रात के टास्क के दौरान भी नेहा कुछ समय तक स्टेज पर गाने गाते दिखीं लेकिन फिर वो घर के अंदर चली गईं और अकेले ही गाने गुनगुनाने लगीं। साथ ही वो बाकी गाते हुए लोगों के सुरों पर कमेंट करती हुई दिखाई दीं।

अक्षरा सिंह Vs मूस

अक्षरा सिंह Vs मूस

अक्षरा सिंह घर में काफी शांत नज़र आईं। वो ज़्यादा लोगों से खुली नहीं और घुली मिली नहीं। लेकिन दिन खत्म होते होते उनके और मूस के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। मूस ने मज़ाक में अक्षरा से कुछ ऐसे शब्द बोले जो अक्षरा को गाली लगे और उन्होंने साफ किया कि उन्हें गाली नहीं पसंद। चूंकि ये गाली, भले ही मज़ाक वाली ही सही, मिलिंद गाबा के लिए थी, मिलिंद ने भी इसे दिल पर लिया और ये बात बढ़ती गई। अक्षरा ने बताया कि उन्हें गाली गलौज नहीं पसंद इसलिए वो बाकी लोगों से उम्मीद करती हैं कि उनके साथ ये दायरा बना कर रखें। वहीं अक्षरा को अपनी भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में अनर्गल बातें सुनना बर्दाश्त नहीं हुआ।

दिव्या - रिद्धिमा - शमिता की गुटबाज़ी

दिव्या - रिद्धिमा - शमिता की गुटबाज़ी

जहां, पूरा घर, रात में स्टेज पर दर्शकों को इंटरटेन करते हुए टास्क जारी रखते दिखा वहीं दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और शमिता शेट्टी टास्क छोड़कर घर के अंदर आ गईं। दिव्या इस टास्क को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती नज़र आईं और एक ही बात सबको कहती हुई नज़र आईं कि उन्होंने काफी रियलिटी शो किए हैं और उन्हें पता है कि शो कैसे चलाए जाते हैं।

मिलिंद गाबा ने किया बचाव

मिलिंद गाबा ने किया बचाव

मिलिंद गाबा ने सभी का बचाव करते हुए दिव्या को समझाया कि हर कोई अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहा था इसलिए किसी की मेहनत को इस तरह ज़ाया नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दिव्या इस मुद्दे पर अड़ी रही कि टास्क के दौरान, घरवालों ने अपने आप को जोकर की तरह दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया है। दिव्या की इस बात पर अक्षरा भी सहमत नहीं हुई और उन्होंने भी दिव्या को इस बात की सफाई दी कि लोगों की कोशिश नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकती।

निशांत ने किया सदस्यों का पोस्टमार्टम

निशांत ने किया सदस्यों का पोस्टमार्टम

निशांत भट्ट, रात में अपने दोस्त मिलिंद गाबा और ज़ीशान खान के साथ सभी प्रतिभागियों का पोस्टमार्टम करते नज़र आए। जहां मूस उन्हें क्यूट लगीं वहीं उर्फी उन्हें बच्ची लगीं। शमिता को उन्होंने बेहद सभ्य बताया तो राकेश को सबसे मज़बूत खिलाड़ी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस शो पर वो मिलिंद से कभी झगड़ा नहीं कर सकते। अगर दोनों के बीच कभी कोई टास्क भी हुआ तो निशांत खुशी खुशी मिलिंद को वो टास्क जीतने देंगे।

खाने को लेकर झगड़े

खाने को लेकर झगड़े

पहले ही दिन खाने को लेकर भी झगड़े हुए। जहां अक्षरा ने आलू की भुजिया बनाई और सबने उसे चखने की बात कही वहीं मुस्कान उनसे इस बात पर खफा नज़र आईं कि उन्होंने मिलिंद गाबा और बाकी लड़कों को खाने के लिए पूछा लेकिन उनसे पूछा ही नहीं। दिव्या अग्रवाल और राकेश बापट खाने से लेकर सोने तक के शेड्यूल बिगड़ने से काफी परेशान नज़र आए। वहीं दिव्या का कहना था कि अगर रोज़ घर में आलू बना तो हर कोई आलू जैसा दिखने लगेगा!

पहले दिन का टास्क

पहले दिन का टास्क

पहले दिन सभी को टास्क मिला अपने अपने पार्टनर के कपड़े बचाने का। वहीं इसके बाद बिग बॉस ने दिव्या को छोड़कर सभी लड़कियों का सामान भिजवाया और सबसे केवल 25 चीज़ें रखकर बाकी सामान लौटाने का आदेश दिया। लड़कियां, मेकअप और कपड़ों का चुनाव करते करते घंटों परेशान रहीं। वहीं लड़कों को उनका सारा सामान वापस कर दिया गया।

शुरू हुई वोट की अपील

शुरू हुई वोट की अपील

जहां, दिव्या अग्रवाल, कोई पार्टनर ना होने के कारण, पूरे हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं, वहीं घर के बाहर , उनके पार्टनर वरूण सूद, दिव्या के लिए वोट करने की अपील करते नज़र आए। वरूण ने फैन्स से ये भी कहा कि किसके लिए वोट नहीं करना है, ये भी जानते ही होंगे। वरूण का इशारा, प्रतीक की तरफ था। घर के अंदर, दिव्या बात बात पर अपने बॉयफ्रेंड वरूण सूद का ज़िक्र करना नहीं भूलीं। दिव्या ने यहां तक कहा कि अगर वरूण घर में आए तो प्रतीक को कहीं छिपना पड़ जाएगा।

पहले दिन की रिपोर्ट

पहले दिन की रिपोर्ट

कुल मिलाकर बिग बॉस ओटीटी के पहले ही दिन ये साबित हो चुका है कि इस घर में बवाल छोड़कर और कुछ नहीं होने वाला है। रात से दिन और दिन से लेकर रात कब होगी, पता ही नहीं चला। ये छह हफ्ते केवल इन प्रतिभागियों के झगड़े, लड़ाई और आपसी मनमुटाव में निकलते हैं या फिर इंटरटेनमेंट होता है ये तो कल का दिन ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X