..................... Bigg Boss Ott Contestant Urfi Javed and Ridhima pandit sexy Bold Photo viral।बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी पटेल, रिद्धिमा पंडित फोटो और डिटेल - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट हैं उर्फी जावेद- रिद्धिमा पंडित,सिजलिंग हाॅट 10 फोटो

By Filmibeat Desk

बिग बॉस ओटीटी वूट का आगाज बिग बॅास 15 के 6 वीक पहले वूट पर हो चुका है। 8 अगस्त को इसका लांच वूट पर किया गया। बिग बॅास ओटीटी को करण जौहर होस्ट करेंगे। पहली झलक और कंटेस्टेंट को देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की शुरुआत काफी दमदार तरीके से हुई है।

सभी कंटेस्टेंट अपनी मौजूदगी को बिग बॉस ओटीटी में बराबर तरीके से पेश कर रहे हैं। मुमकिन है कि आगे चलकर बिग बॉस ओटीटी दर्शकों के लिए दिलचस्प बनता चला जाएगा। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट के नाम हैं- शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, प्रतीक सेहजपाल, करण नाथ,राकेश बापट, अक्षरा सिंह, रिद्धिमा पंडित,नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, दिव्या अग्रवाल,जीशान खान, प्रतीक सेहजपाल, करण नाथ, मूस जटाना का नाम शामिल है।

Urfi Javed, Ridhima pandit

इस बार हम बताने जा रहे हैं उन दो बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट के बारे में जो कि अपनी बोल्ड फोटो के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी जावेद और रिद्धिमा पंडित इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से छाई हुई हैं। चलिए आपको दिखाते हैं दोनों की बेहद सेक्सी फोटो और साथ ही जानते हैं कि कौन हैं बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद और रिद्धिमा पंडित?

उर्फी जावेद लखनऊ गर्ल, बेहद स्टाइलिश

उर्फी जावेद लखनऊ गर्ल, बेहद स्टाइलिश

उर्फी जावेद लखनऊ गर्ल हैं। मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं उर्फी जावेद। उर्फी जावेद इंस्टग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने स्टाइल और बोल्डनेस को लेकर पहचानी जाती हैं। जिसका नजारा आप उनके इंस्टाग्राम से लेकर सकते हैं। वो किसी भी कपड़े के साथ स्टाइलिश लुक देकर कमाल का कारनामा कर दिखाती हैं।

बड़े भैया की दुल्हनिया टीवी शो

बड़े भैया की दुल्हनिया टीवी शो

साल 2016 में उर्फी सोनी टीवी के शो बड़े भैया की दुल्हनिया में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदिनी में भी छाया की भूमिका निभाई। मेरी दुर्गा टीवी शो में भी आरती की भूमिका में नजर आ चुकी हैं उर्फी जावेद।

 बेपनाह, जीजा मां और डायन जैसे शो में उर्फी पटेल

बेपनाह, जीजा मां और डायन जैसे शो में उर्फी पटेल

इसके बाद भी उर्फी जावेद का काम का सिलसिला जारी रहा है। सात फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, जीजा मां और डायन जैसे शो में उर्फी पटेल लगातार टीवी पर दिखाई दी हैं। हालांकि कभी भी उन्हें बड़ी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई है।

उर्फी जावेद बेहद हॅाट और बोल्ड

उर्फी जावेद बेहद हॅाट और बोल्ड

इतना ही नहीं साल 2020 यानी कि पिछले साल ही उर्फी पटेल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया का रोल निभाया था। कसौटी जिंदगी की में उर्फी तनीशा चक्रवर्ती की भूमिका निभाई। जाहिर सी बात है कि पहली बार में करण जौहर को प्रभावित करने वालीं उर्फी पटेल दर्शकों की नजर में आ चुकी हैं।

रिद्धिमा पंडित ने हमारी बहू रजनीकांत से डेब्यू

रिद्धिमा पंडित ने हमारी बहू रजनीकांत से डेब्यू

बारी आती है बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित की। रिद्धिमा पंडित टीवी के लिए नया चेहरा नहीं है। हां, बीते कई साल से वो टीवी से गायब हैं। लेकिन उनकी पहचान टीवी पर रोबोट की भूमिका निभा कर हुई थी। साल 2016 में रिद्धिमा पंडित ने हमारी बहू रजनीकांत से डेब्यू किया।

खतरों के खिलाड़ी चैंपियन में रिद्धिमा पंडित

खतरों के खिलाड़ी चैंपियन में रिद्धिमा पंडित

इसके बाद साल 2017 में रिद्धिमा पंडित ने टीवी शो द ड्रामा कंपनी में दिखाई दीं। वूट से उनका पुराना नाता है। वूट के शो यो की हुआ ब्रो में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी चैंपियन का भी रिद्धिमा पंडित हिस्सा रह चुकी हैं।

रिद्धिमा पंडित की लोकप्रियता

रिद्धिमा पंडित की लोकप्रियता

कम टीवी शो के साथ रिद्धिमा पंडित ने टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन बिग बॅास ओटीटी के घर में रिद्धिमा पंडित की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में जरूर मदद करेगा। बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

रिद्धिमा पंडित के 1.7 मिलियन फॅालोअर्स

रिद्धिमा पंडित के 1.7 मिलियन फॅालोअर्स

इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा पंडित के 1.7 मिलियन फॅालोअर्स हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। बिग बॅास के घर में वो आगे चलकर एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभर कर सामने आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X