..................... Bigg Boss OTT Contestant Jad Hadid is trying impress mika fiance Akanksha Puri and leaving manisha - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT: मनीषा का दिल तोड़, मीका की मंगेतर पर डोरे डाल रहा ये शख्स और कैमरे के सामने मांगा किस

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार यह शो आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पुनीत को घर के अंदर जाते ही उन्हें बाहर निकालना और फिर घरवालों का राशन के लिए लड़ना आदि, हर चीज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

जाद और अकांक्षा

इन सभी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच बिग बॉस के घर में प्यार के फूल खिलने शुरू हो गए हैं। विदेशी मॉडल और एक्टर जाद हदीद, जिन्हें मनीषा के साथ एंट्री दी गई थी वो पहले तो मनीषा के करीब रहे लेकिन फिर उनका दिल जिया शंकर पर आया लेकिन इन दिनों वो मीका की मंगेतर को पूरी तरह से इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं और हाल का वीडियो देखकर तो यही लग रहा है कि अकांक्षा भी जाद के करीब जाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं।

जाद ने मांगा किस

जी हां, हाल ही में जाद हदीद का एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि वो और अकांक्षा मिलकर रोज झाड़ू और बर्तन कर रहे हैं। तभी जाद अकांक्षा को छूकर कहते हैं कि वो उन्हें वो कहने दें, जो उन्होंने अब तक सीखा है तो अकांक्षा पूछती हैं कि क्या तो जाद कहते हैं कि आप सुंदर दिख रहे हो और यह सुनकर अकांक्षा हस पड़ती हैं और जाद उन्हें गले से लगा लेते हैं। इसके बाद जाद कहते हैं कि मुझे बस यही मिलता है थैंक्यू... ना किस... ना हग... वो कहते हैं कि मैं क्या करूं ऐसे में तो अकांक्षा कहती हैं कि उन्हें बरतन धोने चाहिए।

मनीषा के प्यार को ठुकराया

आपको बता दें, जाद हदीद घर में पहले दिन से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। वो आए दिन किसी ना किसी महिला पर लट्टू हुए नजर आते हैं। लेकिन जाद को पसंद करती है मनीषा रानी, जो कि एक यूट्यूब स्टार हैं और उन्होंने कई बार जाद से अपने प्यार का इजहार किया है लेकिन जाद ने अब उन्हें छोड़कर अकांक्षा पुरी को अपना दिल दिया है और उन्हें इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यही नहीं जाद और अकांक्षा साथ में वर्कआउट करते हुए भी नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X