..................... bigg boss ott midnight elimination - five finalists revealed, this contestant out | बिग बॉस ओटीटी के पांच फाईनलिस्ट, ये सदस्य हुआ घर से बाहर - Hindi Filmibeat

बिग बॉस ओटीटी ब्रेकिंग: ग्रांड फिनाले के पांच फाईनलिस्ट, आधी रात सरप्राइज़ eviction, घर से बेघर हुईं ये सदस्य

बिग बॉस के घर में जहां मंगलवार को संग्राम होता दिखा वहीं बुधवार की रात बिग बॉस ने छह प्रतिभागियों को झटका दिया आखिरी elimination का। रात से ही नेहा भसीन थोड़ी उखड़ी उखड़ी नज़र आ रही थीं और प्रतीक सहजपाल उन्हें मनाते हुए और समझाते हुए दिखाई दे रहे थे।

अचानक रात पौने 12 बजे बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों को एक साथ गार्डन एरिया में बुलाया। बिग बॉस का पैग़ाम आते ही सब ये समझ चुके थे कि ये घर का आखिरी एलिमिनेशन है और सबके चेहरे पर डर साफ दिखाई दिया।

bigg-boss-ott-midnight-elimination-five-finalists-revealed-this-contestant-out

घर से एक सदस्य को बाहर करने से पहले बिग बॉस ने ओटीटी के पहले सीज़न के चार फाईनलिस्ट का नाम घोषित किया। बिग बॉस ओटीटी की पहली फाईनलिस्ट रहीं दिव्या अग्रवाल। दिव्या को इस बात का पूरा अनुमान था कि वो फाईनलिस्ट हैं और उनके चेहरे पर ये खुशी साफ दिखाई दी।

दूसरे फाईनलिस्ट के तौर पर निशांत भट्ट का नाम लिया गया। तीसरी फाईनलिस्ट बनीं शमिता शेट्टी और चौथे फाईनलिस्ट बने प्रतीक सहजपाल। चार नाम अनाउंस होते ही प्रतीक और शमिता नेहा और राकेश के लिए दुखी दिखाई दिए।

सबने माफी मांगी

सबने माफी मांगी

आखिरी elimination से पहले सभी प्रतिभागी एक साथ काफी नर्वस दिखाई दिए। निशांत ने जहां आखिरी एलान से पहले सबसे माफी मांगी और कहा कि ये केवल एक खेल था वहीं प्रतीक ने भी राकेश से माफी मांगी।

नेहा के आखिरी पल

नेहा के आखिरी पल

नेहा भसीन ने बिग बॉस के घर में आखिरी पलों में प्रतीक को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर वो नहीं होते तो नेहा इस घर में नहीं रह पाई। नेहा ने प्रतीक को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए कहा कि आपसे अच्छा दोस्त इस घर में मुझे नहीं मिल सकता था।

राकेश के आखिरी पल

राकेश के आखिरी पल

राकेश बापट से जब बिग बॉस ने आखिरी पलों के बारे में कुछ कहने को कहा तो राकेश ने सबको बहुत प्यारा बताया। उन्होंने शमिता से घर के बाहर मिलने का वादा किया तो दिव्या को उनके हाथ के खाने के लिए धन्यवाद कहा। राकेश ने सबकी दोस्ती को अहम बताया।

दरवाज़े में बंद हुए राकेश - नेहा

दरवाज़े में बंद हुए राकेश - नेहा

राकेश बापट और नेहा भसीन को एक दरवाज़े में बंद किया गया और बताया गया कि एक दरवाज़ा घर के अंदर की ओर खुलेगा और एक बाहर की ओर। जहां नेहा दरवाज़ा खटखटाते नज़र आईं वहीं राकेश ने घर के अंदर वापस एंट्री ली।

आंखों में आंसू लिए इंतज़ार

आंखों में आंसू लिए इंतज़ार

शमिता शेट्टी अपनी आंखों में आंसू भरे हुए अपने कनेक्शन राकेश बापट और दोस्त नेहा भसीन में से किसी एक के वापस आने का इंतज़ार करती दिखीं तो किसी एक के जाने के दुख से डरी हुई दिखाई दीं।

प्रतीक को संभालती दिखीं दिव्या

प्रतीक को संभालती दिखीं दिव्या

दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन के जाने के बाद प्रतीक को संभालते दिखीं और उन्हें फाईनलिस्ट होने की बधाई देती दिखीं। बिग बॉस ने एलान कर दिया है कि अब दर्शक इन पांच फाईनलिस्ट में से किसी एक को विजेता बनाने के लिए वोटिंग करना शुरू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X