Bigg Boss 15 टीवी पर होगा बैन, ओटीटी पर सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान नहीं ये स्टार होंगे सुपर Host!
पिछले साल कोरोना महामारी के बीच सलमान खान ने बिग बॉस 14 को फिर से हिट करवाया। शो काफी लंबा चला। रुबीना दिलैक इस सीजन की विनर बन गईं। वहीं अब एक बार फिर से कोरोना महामारी के बीच ही बिग बॉस 2021 यानी कि बिग बॉस 15 का आगाज होने का ऐलान हो चुका है।
कुछ समय पहले सलमान खान ने एक प्रोमो जारी कर इस बात का खुलासा किया कि बिग बॉस इस बार टीवी से पहले वूट पर दिखाई देगा। सलमान ने प्रोमो में कहा था कि टीवी पर तो ये बैन हो जाएगा। वहीं ये खबर सामने आ रही थी कि वूट पर शो का होस्ट कौन बनेगा? सलमान खान का नाम इससे पहले ही बाहर हो चुका है।

शो को सिद्धार्थ शुक्ला या सलमान खान के साथ कोई दूसरा स्टार नहीं बल्कि अब करण जौहर होस्ट करेंगे। यानी कि वूट पर Bigg Boss 15 का होस्ट करने की तैयारी में हैं करण जौहर। करण जौहर टीवी शो को होस्ट कर क्या कमाल दिखाते हैं ये तो पहले ही उनके शो कॅाफी विद करण में झलक चुका है।

तो क्या करण जौहर बनेंगे होस्ट
पहली बार ऐसा होगा कि फराह खान के बाद एक और फिल्म निर्माता- निर्देशक बिग बॉस को होस्ट करने के लिए तैयार है। वैसे इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम तेजी से सामने आया था। उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। ऐसे में वूट पर सिद्धार्थ शुक्ला का शो होस्ट करना वूट के लिए फायदा हो सकता था।

सिद्धार्थ शुक्ला टीआरपी का नाम
सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के बीच ये खबर वायरल हो गई थी। पिछले साल भी बिग बॅास के आगाज के दौरान हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला को शो में कुछ दिनों के लिए भेजा गया था। इससे शो की टीआरपी हाई हुई थी।सिद्धार्थ शुक्ला के बाहर निकलने के बाद शो की टीआरपी पर गहरा असर हुआ था। ऐसे में इस साल बिगबॅास 15 ओटीटी Voot पर सिद्धार्थ और शहनाज गिल की फिल्म लाई जा रही है जो कि बिगबॅास में उनके सफर पर बेस्ड है।

Voot पर दिखेगा Bigg Boss 15 का बोल्ड कंटेंट
फिलहाल इस बार ओटीटी Voot पर Bigg Boss की शुरुआत टीवी से पहले मेकर्स की तरफ से एक नया प्रयोग भी है। जाहिर सी बात है कि इसमें ऐसे कंटेंट शामिल किए जायेंगे जो कि टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता है। सलमान खान ने खुद प्रोमो में ये कहा है कि इस बार का बिग बॉस इतना क्रेजी, इतना ओवर द टॅाप, टीवी पर तो बैन हो जाएगा। बताया जा रहा है कि वूट पर बिग बॉस टीवी से 6 वीक पहले। यानी इस हिसाब से अक्टूबर मध्य या आखिरी तक इसका आगाज हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications