Bigg Boss OTT- अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन पर भड़के पिता- झूठा आरोप लगाकर निकाला, बताई सच्चाई !

By Filmibeat Desk

बिग बॅास ओटीटी से भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन से फैंस ने इसका विरोध किया। रविवार को हुए वीकेंड का वार के एपिसोड में अक्षरा सिंह से जनता ने बैक टू बैक कई सवाल पूछे। इस वीकेंड का वार के एपिसोड में पिछले वीक के पुराने सवालों को उठाया गया।

करण जौहर ने कहा कि अक्षरा सिंह और नेहा के बीच हुए विवाद को लेकर शो के मेकर्स को कई लोगों ने सवाल पूछा है।इसी आधार पर पुराने मामलों को फिर से उठाया जा रहा है। इसके बाद ये घोषणा हुई कि मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह घर से कम वोट के कारण बेघर होते हैं।

Akshara singh,

अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक चैनल से बातचीत में विपिन सिंह ने बेटी अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन का विरोध किया है।

अक्षरा सिंह के पिता ने शो पर लगाया आरोप

अक्षरा सिंह के पिता ने शो पर लगाया आरोप

विपिन सिंह ने बोला है कि एलिमिनेशन करने के लिए मेरी बेटी पर झूठा आरोप लगाया गया है। वो सही नहीं है। इतने बड़े लोग इस तरह की हरकत करेंगे मैंने ऐसा नहीं सोचा था। दर्शकों ने सब देखा है। जनता ने पहले नहीं कहा था, फील माय बॅाडी। उसने तो नेहा और गाबा के बीच अनबन को खत्म करने के लिए कहा था कि फील योर बॅाडी कराते रहेंगे लेकिन पहले टास्क खेलो। आपने नेहा को कुछ नहीं बोला, मेरी बेटी पर आरोप लगा दिया। मुझे पता है कि इस शो के चार फाइनल कंटेस्टेंट हैं राकेश-शमिता,प्रतीक नेहा।

शो को बताया स्क्रिप्टेड

शो को बताया स्क्रिप्टेड

वोटिंग तो ऐसे ही है। सारा स्क्रिप्टेड है। सारे फैंस अक्षरा सिंह के एलिमिनेशन से हैरान हैं। हर कोई ये कह रहा है कि एप डिलीट कर दो। गलत हुआ है। मैं ये कह रहा हूं कि शो के व्यूवरशिप पर इसका असर पड़ेगा। पिछले वीक कपल एलिमिनेशन इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि नेहा थी। ये साफ नजर आता है कि गेम पहले से फिक्स है। दर्शकों को बेवकूफ बना रहे हैं। विपिन सिंह ने आगे कहा कि अक्षरा अपनी बात रख रही थी। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

अक्षरा सिंह के बाहर आने पर भड़के पिता

अक्षरा सिंह के बाहर आने पर भड़के पिता

वह आगे कहते हैं कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहस होती है। शो में भी मेरी बेटी को भोजपुरी इंडस्ट्री का समझ कर दरकिनार कर दिया गया। नेहा का पक्ष ले रहे हैं लेकिन मेरी बेटी का किसी ने सपोर्ट नहीं किया। आने वाले समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग बिग बॅास का हिस्सा नहीं बनेंगे। अक्षरा सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर पिता ने कहा कि बेटी ने मुझसे कहा कि वो बहुत ही निगेटिव घर है। पहली बार मुझे जाते ही डर लगा। फिर मैं लोगों से मिक्स होने की कोशिश करने लगी। मेरा बहुत ही बुरा अनुभव था। बड़े बिग बॅास के घर से बुलावा आएगा या नहीं ये अभी तय नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X