..................... Bigg boss ott 3 youtuber armaan malik cheated on wife kritika with payal viral video - Hindi Filmibeat

Watch- पायल के साथ बंद कमरे में प्राइवेट टाइम बिता रहे थे अरमान, कृतिका ने गुस्से में कर दिया बाहर

Youtuber Armaan malik kritika malik payal malik

Kritika Payal Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और अब आपको बता दें कि वह बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में पहुंच चुके हैं। जहां पर उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया और साथ ही साथ काफी किस्सों को लेकर भी बात की।

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका ने बिग बॉस के मंच पर इस बात का खुलासा किया कि दोनों बार अरमान को 6 से 7 दिन में प्यार हुआ और शादी की। इस बात को जानकार लोग काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं और साथ ही साथ कुछ लोगों ने तो अरमान मलिक को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

लेकिन अब इसी बीच यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। इसी दौरान होटल के कमरे में कृतिका मलिक आती हुई नजर आती है।

अरमान मलिक के कमरे की घंटी बजते ही पायल मलिक को वह छुपा देते हैं और कृतिका को कमरे में बुला लेते हैं। इसके बाद बहाने से कृतिका उन्हें कमरे से बाहर किसी काम से भेज देती हैं और पायल मलिक को वह ढूंढ लेती है। इस दौरान कृतिका,पायल का गाला दबा देती हैंऔर वहां से चली जाती है। तब अरमान को पायल बुरी हालत में मिलती है।

हालांकि डरने की कोई बात नहीं है और यह सिर्फ एक वीडियो थी। जिसमें एक बेवफा पति की सच्चाई बताई गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए पायल मलिक ने कैप्शन में लिखा की बीवी को सब पता होता है कि उसका पति कहां पर मुंह मार रहा है। अब लगातार इस वीडियो पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह सब तो पायल को करना चाहिए था कृतिका के साथ। एक अन्य यूजर लिखता है कि फिर तो तेरे साथ यही होना चाहिए था रियल लाइफ में। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 6 दिन में कोई प्यार होता है क्या हद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X