कौन है Bigg Boss OTT 3 विनर Sana Makbul का बॉयफ्रेंड? जिसके साथ हसीना की शादी के हो रहे चर्चे

Sana Makbul Boyfriend: सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 जीतकर 25 लाख रुपये का ईनाम अपने नाम कर लिया। शनिवार (3 अगस्त) की तड़के रियलिटी शो के सेट से निकलते समय एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आईं। सना ने अपनी जीत का जश्न अपने को-कंटेस्टेंट और अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अभिनेत्री शो जीतने के तुरंत बाद अपने बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ स्टेज पर पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर जल्द ही वायरल हो गई और नेटिज़न्स सना के बॉयफ्रेंड के साथ-साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हो गए।
कौन है श्रीकांत बुरेड्डी
श्रीकांत पेशे से बिजनेसमैन हैं। वे वैल्यूलीफ़ के फाउंडर हैं, जो एक एजेंसी है जो किसी भी ब्रांड की बिजनेस रिक्वायरमेंट्स को पूरा करती है। श्रीकांत बडीलोन के फाउंडर भी हैं, जो एक पर्सनल लोन एग्रीगेटिंग मंच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सना इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं।
वह अक्सर इंस्टाग्राम पर सना के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जून में, श्रीकांत ने सना के जन्मदिन की पार्टी की झलक दिखाने के लिए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, दिशा परमार, अर्जुन बिजलानी और अन्य शामिल हुए थे।
हाल ही में श्रीकांत ने सना के साथ अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में खुलासा किया। जब श्रीकांत से शादी के बंधन में बंधने की उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हो जाएगा। सब पता चल जाएगा। 2 महीने में कुछ नहीं होने वाला। टाइम लगेगा, पर पक्का होगा। हमारी शादी जरूर होगी। सबको बुलाएंगे।"
सना ने अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखा है, हालांकि, बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी जर्नी के दौरान, वह अक्सर जिक्र करती थीं कि घर के बाहर उनका एक स्पेशल पर्सन है।


Click it and Unblock the Notifications