BIGG BOSS OTT 3: पायल मलिक के घर से निकलते ही ये क्या कह गए अरमान मलिक, बोले- वह खुश हैं कि...

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 इन दिनों छाया हुआ है। कभी जमकर घर में लड़ाई होती है तो कभी प्यार मोहब्बत देखी जाती है। कभी तू-तू मैं-मैं देखी जाती है तो कभी नफरत देखी जाती है। जहां बिग बॉस के घर में जमकर षड्यंत्र चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर घर में एलिमिशन भी शुरू हो चुके हैं। बता दें कि हाल ही में बिग बॉस के घर से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक बेघर हो चुकी हैं। उनके जाने से लोगों को एक बड़ा झटका लगा है कयोंकि पायल मलिक अच्छा खेल रही थीं।
पायल ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में घर से निकलने के बाद पायल मलिक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक लोगों को धन्यवाद करती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। वह वोटिंग की वजह से नहीं बल्कि घरवालों की वजह से घर से बेघर हुई हैं। पायल यह भी कहती हैं कि वह जैसी थीं वैसी ही बिग बॉस के घर में भी नजर आई हैं। बता दें कि पायल मलिक के घर से निकलने के बाद उनके पति अरमान मलिक का रिएक्शन सामने आया है।
पायल के जाने से खुश हैं अरमान मलिक
पायल के घर से निकलने के बाद अरमान मलिक कहते हैं कि वह इस बात से खुश हैं कि पायल घर से निकल गई हैं। इस चीज के लिए वह पहले से ही तैयार थे। पायल घर से निकलने के बाद हमारे बच्चों का ख्याल रखेंगी।
फूट-फूटकर रोईं कृतिका
बता दें कि पायल के निकलने पर कृतिका मलिक फूट-फूटकर रोई थीं, लेकिन अरमान मलिक ने उन्हें संभाला। अब देखना यह होगा कि बिना पायल के कृतिका और अरमान का रिश्ता कैसा स्क्रीन पर दिखेगा।
कृतिका को किया गया था ट्रोल
बता दें कि अरमान मलिक की पहले ही शादी हो चुकी थी, लेकिन पायल से प्यार होने के बाद अरमान ने पहली पत्नी को तलाक देकर पायल से शादी की थी, लेकिन फिर कुछ सालों बाद अरमान ने पायल की दोस्त से ही छिपकर शादी कर ली थी। इस घटना को सुनन के बाद सोशल मीडिया पर कृतिका को काफी ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी ही दोस्त को धोखा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications