BB OTT 3 Video: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका को देखकर नॉटी हुए विशाल पांडे, कान में बोले- भाभी का..

Vishal Pandey Kritika Malik Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से अभी तक तीन कंटेस्टेंट एविक्ट होने के बाद अब 13 ही बचे हैं। सबका बिग बॉस में अलग ही गेम चल रहा है। कोई रैप से एंटरटेन कर रहा है, कोई शायरी से तो कोई पंचायत से। वहीं विशाल पांडे तो कुछ अलग ही गेम खेलते नजर आए हैं। हाल ही में विशाल पांडे, लव कटारिया से कृतिका मलिक को लेकर कुछ ऐसा कहते दिखे हैं, जिससे अरमान मलिक भड़क सकते हैं।
दरअसल विशाल और अरमान मलिक का बीते दिनों खूब झगड़ा देखने को मिला था। ऐसे में विशाल ने अरमान को चुगली वाली आंटी नाम दे दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में लव और अरमान आपस में बातचीत करते दिखे थे। विशाल ने लव के कान में धीरे से कहा कि अरमान तो चुगली वाली आंटी बन गए हैं। मैं तो वहां सिर्फ कृतिका भाभी के लिए बैठता हूं। यह बात बोलते हुए विशाल, कृतिका को घूरते भी दिखे थे। विशाल की बात सुनने के बाद लव इसपर खूब तेजी से हंसे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग विशाल को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि जब से अरमान मलिक इस शो में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए हैं, तब से उनको जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल लोग उनको एक से ज्यादा शादियों को बढ़ावा देने को लेकर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं बीते दिनों जब बिग बॉस के घर से अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक एविक्ट हो गईं तो उन्होंने खुद कहा था कि वह एक समय पर एक से ज्यादा विवाह का समर्थन नहीं करती हैं और न ही किसी को ऐसा करना चाहिए। वह बहुत सारी वजहों के कारण अरमान मलिक के साथ रह रही हैं।
बिग बॉस के कंटेस्टेंट की बात करें तो यहां से सबसे पहले नीरज गोयत फिर पायल मलिक और फिर पौलोमी दास एविक्ट हो गए हैं। अब शो में अरमान मलिक, रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी, कृतिका मलिक, सना मकबूल, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, साई केतन राव, मुनीषा खटवानी विशाल पांडेय, सना सुल्तान, नैजी और सना सुल्तान बचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











