वड़ा पाव गर्ल ने कृतिका को बताया पायल की पत्नी, मचा बवाल, लोग बोले- गलत नहीं बोल रही,उनमें चलता है...

Chandrika Dixit Told Kritika To Be Payal Wife: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के अलावा वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी इस बार शो में नजर आ रही है। हालांकि इस वजह से बिग बॉस के मेकर्स को भी कुछ सेलेब्स ने खरी-खोटी सुनाई है।
बिग बॉस का शो शुरू होने के बाद अब लगातार सोशल मीडिया पर भी खूब विवाद होने लगा है। जमकर कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित से सवाल करते हैं कि शो में कृतिका किसका नाम है? जिस पर चंद्रिका जवाब देते हुए कहती है कि कृतिका, पायल की वाइफ है। जिस पर दीपक चौरसिया जवाब देते हैं कि कृतिका तो अरमान की वाइफ है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चंद्रिका दीक्षित को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
लगातार इस वीडियो पर लोग भी कमेंट करते हुए और चंद्रिका दीक्षित को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'बेसन चढ़ गया है दीदी को...।' एक अन्य यूजर लिखता है कि 'उन तीनों में चलता है गलत नहीं बोल रही है।' एक दूसरा यूजर लिखता है कि 'वड़ा पाव की चटनी खा ली थी इसने उसका ही नशा है।'


Click it and Unblock the Notifications