BIGG BOSS OTT 3: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित को लगा झटका, इस वजह से हुईं घर से बेघर

Chandrika Dixit

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में आए दिनों कोई ना कोई खबर फैन्स को हैरान और परेशान कर देती है। बता दें कि बिग बॉस के घर से जुड़ी एक बड़ी खबर जमकर वायरल हो रही है। द खबरी की रिपोर्ट्स की मुताबिक वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। फैन्स को लगा था कि चंद्रिका दीक्षित लंबा खेलने वाली हैं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्हें घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

अनिल कपूर ने लगाई फटकार
नए सीजन में अनिल कपूर सलमान खान की जगह पर हैं। अभी तक के एपिसोड्स में अनिल कपूर काफी शांत नजर आए, लेकिन हालिया एपिसोड में अनिल कपूर का गुस्सा काफी तेज था। अनिल कपूर ने चंद्रिका दीक्षित को तो जमकर सुनाईं साथ ही में उन्होंने सना मकबूल की भी जमकर फटकार लगाई है। बात चंद्रिका दीक्षित की करें तो अनिल कपूर ने शिवानी के साथ जबरदस्ती दोस्ती तोड़ने और विशाल पांडे वाले मुद्दे को बार-बार उछालने पर नाराजगी जताई। अनिल कपूर कहते हैं कि आप अपने फायदे के लिए विशाल और कृतिका के मुद्दे को बार-बार उछालती हैं। जबकि यह मुद्दा तो कब का खत्म भी हो चुका है।

कम में नहीं है चंद्रिका दीक्षित का ध्यान
दरअसल चंद्रिका दीक्षित अपना पूरा समय या तो किचन में गुजारती थीं या फिर कृतिका मलिक और अरमान मलिक के साथ में बैठकर वह अपने फायदे के लिए दूसरे कंटेस्टेंट की बुराई किया करती थीं। इसके अलावा दर्शक चंद्रिका दीक्षित का कोई और रूप देख ही नहीं पा रहे थे।

वड़ा पाव और विवादित वीडियो बनाकर हुईं वायरल
बता दें कि चंद्रिका दीक्षित दिल्ली में वड़ा पाव की रेहड़ी लगाया करती थीं। जिसके बाद में उन्होंने कई विवादित वीडियो भी शेयर किए थे जिसमें वह अधिकारियों से लड़ती नजर आ रही थीं। अपने इन वीडियोज़ की वजह से चंद्रिका दीक्षित काफी वायरल हो गई थीं। फिलहाल तो वड़ा पाव गर्ल ने नई और आलीशान रेस्टोरेंट खोल लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X