ये क्या! अगले महीने से शुरू होने वाला है Bigg Boss OTT का सीजन 3, तारीख भी हो गई तय

Bigg Boss OTT 3 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस टेलीविजन के सबसे सफल रियलिटी शो में से एक है और आज यह नंबर वन है। बिग बॉस 17 सबसे सफल सीज़न में से एक रहा है और इसे बहुत अच्छी टीआरपी रेटिंग मिली है, यही वजह है कि शो को मिड फरवरी के तक बढ़ा दिया गया था।
अब बिग बॉस के प्रेमियो के लिए खुशखबरी आई है। बिग बॉस के OTT वर्जन का प्रीमियर अगले महीने हो सकता है। जी हां, अगले महीने से एक बार फिर बिग बॉस के घर के अंदर लड़ाई-झगड़े देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अगले महीने 15 मई तक बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन का आगाज हो सकता है।
बिग बॉस OTT के अब तक दो सीजन हुए हैं। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं। इसका दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था और इसके विनर एल्विश यादव बने थे। आपको बता दें एल्विश यादव ऐसे पहले कंटेस्टेंट थे जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बावजूद खिताब अपने नाम किया।
बिग बॉस OTT 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीजन में पूजा भट्ट भी पहुंची थीं लेकिन वो टॉप 5 तक ही अपनी राह बना पाईं। इस शो में एल्विश विनर बनें, वहीं अभिषेक मल्हान पहले रनर अप और मनीषा रानी दूसरी रनर अप बनीं। बिग बॉस OTT 2 पहले सीजन से काफी ज्यादा कामयाब रहा।
अब खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस तीसरा सीज़न मई 2024 से शुरू हो सकता है और JioCinema पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में सना सईद, ईशा शरवानी, अभिषेक मलिक और पत्नी सुहानी चौधरी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इनसे मेकर्स ने संपर्क साधा है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 15 मई को ऑन-एयर होगा।


Click it and Unblock the Notifications