Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी बने लड़कियों के योगा ट्रेनर, अरमान मलिक के सामने दोनों बीवियों के साथ...

बिग बॉस ओटीटी 3 जब से शुरू हुआ है तभी से काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा है।इस बार सलमान खान नहीं बल्कि इस शो को अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में इस बार एक्टर्स से लेकर युटयुबर्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स भी नजर आ रहे हैं।
इस बार बिग बॉस में एक्टर रणवीर शौरी को भी देखा जा रहा है। एक्टर को कई सारी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूबसूरतीयों में रहे और उन्होंने कोंकणा सेन से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था और अब 13 साल के बेटे की साथ में मिलकर परवरिश कर रहे हैं।
लेकिन अब रणवीर बिग बॉस में काफी बेहतरीन परफॉर्म कर रहे हैं। बता दें कि अब हाल ही में द खबरों की तरफ से एक एक्सक्लूसिव खबर आ रही है। एक्स हैंडल द्वारा शेयर किया गया है कि रणवीर अब बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में नजर आ रही है लड़कियों को योगा क्लासेस देंगे। जिसको कुछ वक्त में लाइव कर दिया जाएगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर से यूट्यूबर अरमान मलिक ने उनके 13 साल के बेटे को लेकर सवाल किया था। तब एक्टर ने बताया था कि मेरा बेटा आधा वक्त अपनी मां के साथ और आधा वक्त मेरे साथ रहता है। वह हॉस्टल की बजाय मेरे साथ में रहता है। अरमान ने दूसरी शादी को लेकर भी उनसे सवाल किया तब उन्होंने कहा कि वह अपने काम और अपने बेटे के साथ खुश हैं। ऐसी किसी भी चीज की उन्हें फिलहाल इच्छा नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











