शादी होते ही अदनान शेख की तार-तार हुई इज़्ज़त, बहन ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वायरल वीडियो...

Adnan Shaikh Sister Files FIR Against Him: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके मशहूर इनफ्लुएंसर अदनान शेख इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा के साथ में निकाह कर लिया। उनकी शादी भी काफी ज्यादा ग्रैंड हुई और इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का फेस रिवील नहीं किया।
लेकिन अदनान शेख की शादी के बीच एक महिला ने दावा किया कि वह उनकी बहन है और बताया कि इनफ्लुएंसर ने आयशा नाम की जिस लड़की के साथ में शादी की है, उसने हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म अपनाया है। लेकिन अब आपको बता दें कि अदनान शेख को लेकर एक नया विवाद सामने आ रहा है।
दरअसल, अदनान शेख की बहन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। साथ ही अदनान पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले ही अदनान शेख ने उनको बुरी तरीके से पीटा था। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
X हैंडल पर अदनान शेख की बहन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह गोरेगांव के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह कहती हुई दिखाई दे रही है कि "मैं अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए बांगुर नगर पुलिस स्टेशन आई। उसने मुझे बहुत बुरी तरीके से पीटा और अब मेरी FIR दर्ज हुई।"
रिपोर्ट्स का दावा तो यह भी है कि अदनान शेख की बहन ने फुरखान शेख नाम के एक कार्यकर्ता से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन इस शख्स ने शुरू में तो अदनान की बहन को घर पर ही विवाद सुलझाने के लिए कहा। लेकिन जब उनको एहसास हुआ कि यह मामला गंभीर हो रहा है तो उन्होंने अदनान की बहन के साथ पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज करवा दी। लेकिन अभी तक अदनान शेख का इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











