..................... 'सब मिलकर मेरी बेटी को..' Bigg Boss पर भड़क गईं शिवानी कुमारी की मां? लगा डाला ये आरोप! Bigg Boss Ott 3- Shivani Kumari's mother got angry at Bigg Boss? Made this allegation! - Hindi Filmibeat

'सब मिलकर मेरी बेटी को..' Bigg Boss पर भड़क गईं शिवानी कुमारी की मां? लगा डाला ये आरोप!

shivani kumari bigg boss ott 3

'बिग बॉस ओटीटी 3' इस बार कुछ खास है क्योंकि कई तरह के प्रतियोगी इसमें नजर आ रहे हैं। इन सबमें अपनी भाषा को लेकर चर्चा में चल रही शिवानी कुमारी को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रही हैं।

अब शिवानी के घर से उनकी मां ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। गौरतलब है कि शुरु से ही शिवानी कुमार की लड़ाई कई प्रतियोंगियों से हुई है। इस लिस्ट में अरमान मलिक से लेकर पॉलोमी दास तक शामिल है।

इन लड़ाइयों के बाद दुखी शिवानी कुमारी की मां को ये सब पसंद नहीं आ रहा है और उन्होने अपना मौन तोड़ दिया है। इस दौरान शिवानी कुमार की मां टेली टॉक/टाइम्स नाउ के सा बातचीत कर रही थीं।

क्या बोलीं मम्मी

शिवानी की मां ने कहा, "शिवानी की बहुद याद आ रही है। मेरी बिटिया को वहां लोग कितना परेशान कर रहे हैं, ये सब देखकर रोना आता है। जब सब उससे लड़ते हैं को हमे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। जब चोट लगने के बाद वो रो रही थी तो ये देखकर मैं भी रो रही थी। सब लोग मेरी बेटी को कितना परेशान कर रहे हैं।" हालांकि शिवानी कुमारी की मां ने शो में उनके अनिल कपूर के साथ शिवानी कुमारी की मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा कि, "जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वो कभी अनिल कपूर को मिल पाएगी। उनको टीवी पर ही देखा था।''

पौलोमी से हुआ झगड़ा

कानपुर देहात की शिवानी कुमार का झगड़ा पॉलोमी दास के साथ हुआ था। एक टास्क के दौरान शिवानी कुमारी से पॉलोमी दास को धक्का दे दिया था। इसके साथ ही शिवानी ने बातों ही बातों में पॉलोमी को 'तुम जैसी लड़की' भी कह दिया था। इसके बाद मामला काफी गर्माया था और शिवानी ने उनके काफी बातें सुनाईँ थीं। फिलहाल शिवानी बिग बॉस की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी जर्नी कितनी लंबी होगी।

Read more about: shivani kumari bigg boss ott 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X