BB OTT 3: शिवानी कुमारी ने खोली अरमान मलिक की पोल, बोलीं- अपने घर बुलाकर मेरे साथ...

Shivani Kumari Armaan Malik Bigg Boss Ott 3

Shivani Kumari Armaan Malik Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो शो से पहले एक दूसरे को जानते हैं। जैसे शिवानी कुमारी और अरमान मलिक। दोनों ही पेशे से यूट्यूबर हैं मगर शो में इनकी बनती नजर नहीं आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ ही दिखते हैं। इस बीच शिवानी कुमारी ने खुलासा किया है कि अरमान मलिक ने उनके साथ घर बुलाकर दुर्व्यवहार किया था। इस तरह का बर्ताव कि वह आजतक भूली नहीं है।

हुआ ये कि शिवानी अपनी दोस्त वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका गेरा दीक्षित और सना मकबूल के साथ बैठी थीं। तभी तीनों अरमान को लेकर बातचीत करती हैं। तभी शिवानी बताती हैं कि अरमान उन्हें पसंद नहीं करते हैं। वह ये पचा नहीं पा रहे हैं कि शिवानी कैसे उनके साथ शो में आ गई हैं।

शिवानी ने इस बातचीत में साझा किया कि एक बार वह अरमान मलिक के घर गई थीं। तब उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी घर पर ही थीं। शिवानी का दावा है कि अरमान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था क्योंकि वह गांव से आती हैं।

शिवानी ने बताया, 'ये जो सोचते हैं न मेरे बारे में कि हम गांव से हैं। कुछ भी नहीं मेरे घर में। जब गए थे न इनके घर तो भाभी ऐसे कह रही थी कि ऐ खाना डाल दे इसको। मतलब गए हैं तुम्हारे घर और ऐसे व्यवहार करोगे।'

इसके आगे भी शिवानी ने बताया, 'वो बात आजतक मेरे दिल में चुभती है। अब इनको (अरमान-पायल-कृतिका) ये लगता है कि शिवानी यहां पर मेरे बराबर पे कैसे आ गई। मैंने फील किया है ये चीज कि अरमान भैया ऐसे सोचते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X