BIGG BOSS OTT 3: शिवानी-कृतिका की हुई घमासान लड़ाई, खिसियानी बिल्ली की तरह झपटीं एक दूसरे पर...

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। कभी किसी लड़ाई का मुद्दा सुर्खियों में आ जाता है तो कभी घर में चल रहा रोमांस मुसीबत बन जाता है। बता दें कि दीपक चौरसिया, अदनान शेख और सना सुल्तान के घर के निकलने के बाद इन दिनों घर के कप्तान रणवीर शौरी हैं, लेकिन हेड ऑफ द हाउस बनाने के लिए घर में एक टास्क किया गया था। इस टास्क में कंटेस्टेंट ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, लेकिन इस टास्क के दौरान घमासान लड़ाई होने लगी।

दरअसल 22 जुलाई को दिखाए गए लाइफ फीड के दौरान बिग बॉस का घर एक जॉम्बी जोन में तब्दील दिखाई दिया। इस टास्क में घरवालों को जॉम्बी से बचकर सुरक्षित अपने बंकर में जाना था। ऐसे में जो भी कंटेस्टेंट बंकर में सबसे आखिरी में पहुंचा वह टास्क से बाहर होता गया। इस टास्क में लगभग 8 राउंड हुए थे और आखिरकार घर का मुखिया मिल गया था। इस टास्क के दौरान भी कृतिका और शिवानी बुरी तरह झगड़ते नजर आए, दोनों को शांत करवाने के लिए अरमान मलिक बोलते हैं और फिर अरमान और विशाल की फिर से बहस हो जाती है।

लेकिन इसके बाद भी शिवानी और कृतिका नहीं रुकती हैं। जब बात किचन में खाना बनाने की आती है। तब कृतिका खाना बनाती हैं। तभी शिवानी आती हैं। कृतिका शिवानी से कहती हैं कि 'जा नहा ले हम पूरे दिन ऐसे रहते हैं खाना बना रहे हैं तो नहा ले' इतने पर ही शिवानी नाराज हो जात हैं वह कहती हैं कि वह नहीं नहाएंगी। दोनों की बहस होने लगती है तब शिवानी कहती हैं कि 'मैं नहीं नहाऊंगी'। कृतिका कहती हैं कि 'वह खुद ही खाना बना लेंगी'।

फिर शिवानी स्लैब साफ करती हैं, लेकिन कृतिका नाराज हो जाती हैं वह घरवालों को कहती हैं कि शिवानी पैर खुजला रही थी फिर किचन का काम करने लगी, लेकिन यह बात शिवानी जैसे ही सुनती हैं वह भड़क जाती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस होनी शुरू हो जाती है। दोनों की लड़ाई धक्का मुक्की तक आ जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X