Bigg Boss Ott 3- शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक ने लड़ाया पंजा, किसने मारी बाजी, देखिए वीडियो!

बिग बॉस ओटीटी 3 से लगातार कुछ ना कुछ सामने आ रहा है। इस वक्त कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पंजा लड़ाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि शिवानी कुमारी इस प्रतियोगिता में जीती हैं।
वीडियो में आप देखेंगे सभी घरवाले दोनों को देख रहे हैं और दोनों पंजा लड़ा रही है। कृतिका काफी जोर लगाती हैं लेकिन शिवानी को नहीं हरा पाती हैं। हालांकि बाद में शिवानी जो कि गांव से ताल्लुक रखती हैं और काफी देसी हैं.. इस प्रतियोगिता में जीत जाती हैँ। वीडियो के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक ने लिखा है, ''शिवानी के अंदर भवानी भी है दूर ही रहो अगर ठीक है धन्यवाद बिग बॉस मुझे।'' एक ने लिखा, ''गांव की देसी लड़की है, नहीं जीत पाओगी।'' एक ने लिखा, ''गांव की शेरनी है शिवानी।'' एक ने लिखा, ''शिवानी कुमारी बहुत ही रिलैक्स थी, फिर भी हरा दिया।'' एक ने लिखा, ''कृतिका का टॉप रोल लग गया था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
गांव से शिवानी ने की करियर की शुरुआत
बता दें कि शिवानी ने जब टिकटॉक पर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी तो वो काफी गरीब थीं। उनके पिता बचपन में ही चल बसे तो घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी। मां एक नर्स के तौर पर काम करती हैं और उन्होंने शिवानी और उनकी बहनों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया। हालांकि अब शिवानी एक बड़ा नाम है और यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई करती हैं।
कृतिका वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल
एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इसमें अरमान कृतिका के रोमांस को कैमरे में कैद कर लिया गया था। इस दौरान अरमान मलिक और कृतिका को एक ही कंबल ओढ़े हुए देखा जा सकता है और साथ ही साथ इस दौरान कुछ हैंड्स की मूवमेंट भी देखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications