BB OTT 3: अरमान मलिक की ये हरकत पड़ सकती है भारी, शिव सेना की नेता ने की शिकायत बोलीं-अश्लीलता की सारी हदें...

Bigg boss ott 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 शो जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। कभी लड़ाई की वजह से तो कभी रोमांस की वजह से पिछले दिनों अरमान मलिक और कृतिका मलिक का एक इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो ने आते ही जमकर हंगामा मचा दिया था। इस वीडियो में देखा गया कि अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ कंबल के अंदर रोमांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने आते ही हलचल मचा दी और कई लोग इस वीडियो को देख भड़क गए।

लेकिन अब लगता है कि अरमान मलिक की इस गलती की सजा बिग बॉस को भी उठानी पड़ सकती है। दरअसल शिव सेना सचिव और प्रवक्ता, विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को शो और यूट्यूबर के बारे में मुंबई पुलिस कमीश्नर विवेक फणसालकर को शिकायत करवाई है। मनीषा कायंदे यह दावा करती हैं कि बिग बॉस फैमिली शो नहीं बचा है उसमें अश्लील कंटेंट दिखाया जा रहा है।

मनीषा कायंदे ने शो को तत्काल बंद करने की मांग की है। इसमें निर्माता प्रसारण कंपनी और सीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की है। मनीषा कायंदे कहती हैं कि 'बिग बॉस का शो चल रहा है जिसमें यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि वह अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुके हैं।'

मनीषा कायंदे वीडियो में आगे कहती नजर आ रही हैं कि 'इस शो को बच्चे भी देखते हैं और ऐसी लोगों के जरिए लोगों के दिमाग में गलत मैसेज जा रहा है। वह आगे कहती हैं कि ओटीटी कंटेंट को सेंसरशिप के दायरे में लाने की मांग को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री से भी मुलाकात करेंगी। वह कहती हैं कि हम प्रसारण मंत्री के पास जाकर उनसे अनुरोध करेंगे कि वे संसद के मौजूदा सत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून लाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X