BIGG BOSS OTT 3: अरमान मलिक की हरकत सुन भड़क गईं शिल्पा शिंदे, बोलीं- थप्पड़ मारकर उसे बाहर निकालो...

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस सीजन 3 भले ही शुरुआत से कॉन्ट्रोवर्सी ना बना रहा हो, लेकिन अरमान मलिक ने जब से विशाल पांडे को थप्पड़ मारा है तब से ही हलचल मच गई है। फिल्मी सितारें हो या टीवी स्टार्स हर कोई इस मुद्दे पर बात कर रहा है। इसी के साथ ही फैन्स को एक चीज हैरान कर रही है वो है बिग बॉस का डिसीजन। जी हां, बिग बॉस में कई बार हाथापाई हो चुकी है। जिसकी सजा यह मिलती थी कि जिसने लड़ाई की शुरुआत की होती है उसे घर से तुरंत बेघर कर दिया जाता था, लेकिन फिलहाल तो अरमान मलिक के केस में ऐसा नहीं है। अरमान अभी भी घर में यह देख बिग बॉस फॉलो करने वाले फैन्स थोड़ा नाराज हैं।
इस वजह से बिग बॉस नहीं देख रही हैं शिल्पा शिंदे
वहीं हाल ही में भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे पब्लिक एरिया में स्पॉट हुईं जहां उनसे पूछा गया कि वह बिग बॉस देख रही हैं। जिसपर वह कहती हैं कि होस्ट बदल गया तो... फिर वह कहती हैं कि भाई-भाई हैं। उनके जैसा कोई नहीं। इसके बाद शिल्पा से अरमान मलिक द्वारा विशला पांडे को थप्पड़ मारने पर बात की जाती हैं। जिसे सुन शिल्पा हैरान रह जाती हैं।
थप्पड़ मारकर बाहर निकालो
शिल्पा कहती हैं कि वो दो बीवियों वाला ना। कितना लकी है वो। फिर जब बताया जाता है कि अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मार है और वह अभी भी घर के अंदर हैं। तब शिल्पा शिंदे हैरान रह जाती हैं। वह कहती हैं अभी भी घर के अंदर है उसे लाफा मारकर घर से बाहर निकालो। बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकी है और वह जल्द ही खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आने जा रही हैं। वह शो की शूटिंग खत्म करके वापस आई हैं। बता दें अपनी फेवरेट अंगूरी भाभी को स्टंट करता देखने के लिए उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications